ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10भारत

सीजफायर का उल्लंघन, सीमा पर एक जवान शहीद

Share

पुंछ में पाकिस्‍तान ने संघर्षविराम का फिर उल्‍लंघन किया

जम्मू। केन्‍द्र शासित प्रदेश जम्‍मू कश्‍मीर के पुंछ जिले में पाकिस्‍तानी सैनिकों ने  संघर्षविराम का उल्‍लंघन किया है। पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई फायरिंग में सेना का एक जवान शहीद हो गया। इससे पहले, 29 जुलाई को भी पाकिस्तान की ओर से बारामूला में गोलीबारी की थी, जिसमें सेना का एक पोर्टर शहीद हो गया था।

रक्षा प्रवक्‍ता ने बताया कि शुक्रवार देर रात पाकिस्‍तानी सैनिकों ने पुंछ जिले की मेंढर तहसील के बालाकोट सेक्‍टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू की और मोर्टार से गोले दागे। भारतीय सैनिकों ने इसका उचित जवाब दिया। हालांकि दोनों तरफ की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय सेना के सिपाही रोहन कुमार शहीद हो गये। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि 29 जुलाई को भी जम्‍मू कश्‍मीर में बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा के पास उरी सेक्‍टर में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया था। उससे एक दिन पहले भी पाकिस्‍तान ने कुपवाडा के माचेल और गुगलधार सेक्‍टर में नियंत्रण रेखा के पास अकारण गोलीबारी की थी।


Share

Related posts

उत्पीड़न और रिश्वत के आरोप में हिरासत में लिए बीजेपी विधायक

Prem Chand

मोदी बताएं, भारत की कितनी जमीन चीन के पास : सुब्रमण्यम स्वामी

samacharprahari

हिन्दुस्तान चेंबर ऑफ कॉमर्स कार्यालय शिफ्ट हुआ

samacharprahari

समुद्री डकैती में 26 प्रतिशत की वृद्धि : एमयूआई

samacharprahari

वीजा लेकर भीख मांगने जा रहे थे सऊदी अरब, एयरपोर्ट पर 16 नागरिक गिरफ्तार

samacharprahari

दस लाख रोजगार सृजन का वादा पूरा करेंगे : तेजस्वी

Vinay