ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

सीएचसी में एंबुलेंस न मिलने पर बाइक पर बहन का शव बांधकर घर ले गया भाई

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, औरैया। उत्तर प्रदेश के जनपद औरेया में सीएचसी सेंटर से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक भाई एंबुलेंस न मिलने पर बाइक पर अपनी बहन के शव को लेकर घर जा रहा है। इस दौरान अस्पताल में मौजूद किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो वायरल ने सूबे की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।

पूरा मामला जनपद के बिधूना सीएचसी केंद्र का है। बुधवार को नवीन बस्ती निवासी प्रबल प्रताप सिंह की पुत्री अंजली (20) को बिजली करंट लगने के बाद सीएचसी केंद्र में लाया गया था। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अंजली के भाई ने जब शव घर ले जाने के लिए अस्पताल से एंबुलेंस की मांग की, तो उसे मदद नहीं मिली। अस्पताल से एंबुलेंस न मिलने पर शव को बाइक पर ही लेकर घर जाने लगा।

बताया जा रहा है कि मृतक अंजली की बड़ी बहन और भाई ने बाइक पर बैठकर शव को दुपट्टे में बांध लिया, लेकिन सीएचसी में तैनात किसी भी कर्मी ने उन्हें एंबुलेंस की सुविधा मुहैया नहीं कराई। भीड़ में किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि समाचार प्रहरी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।


Share

Related posts

आधार को भूमि रिकॉर्ड से जोड़ेगी सरकार

samacharprahari

पेट्रोल से सरकार की कमाई में 4.51 लाख करोड़ रुपये का इजाफा

samacharprahari

दिल्ली में GRAP-4 लागू, 50 ℅ कर्मचारी घर से करेंगे काम

Prem Chand

साइबर ठगों के महा नेटवर्क का भंडाफोड़: 5 करोड़ फर्जी अकाउंट, 40 हजार सिम कार्ड जब्त

samacharprahari

तृणमूल ने प्रचार पर 154 करोड़ रुपये खर्च किए, भाजपा ने ब्योरा नहीं दिया

samacharprahari

सरकारी बाल संरक्षण गृह में दो प्रेग्‍नेंट

samacharprahari