ताज़ा खबर
Politics

सांसद पप्पू यादव को फिर मिली जान से मारने की धमकी

Share

पटना, 18 नवंबर 2024 । पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है. इस बार उन्हें वॉट्सऐप पर धमकी दी गई है कि 2 से 3 दिन में उनकी हत्या कर दी जाएगी. कॉल पाकिस्तानी नंबर से की गई थी और खुद को लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताकर धमकी दी गई थी.

इतना ही नहीं वॉट्सऐप पर एक धमाके भरा वीडियो भेजा गया है, जिसके नीचे योर फ्यूचर लिखा है. इसके अलावा कॉल करने वाले ने धमकी देते हुए कहा है कि 24 दिसंबर से पहले पप्पू यादव को मार देंगें.

बता दें कि 24 दिसंबर को पप्पू यादव का जन्मदिन है. साथ ही पप्पू यादव और बेटे सार्थक की तस्वीर के नीचे लिखा है कि दोनो पर नजर है. वहीं, पप्पू यादव भी इस बार आर पार के मूड में हैं. पप्पू यादव ने तारीख और मैदान तय करने की चुनौती दे डाली है.


Share

Related posts

रतन का संदेश, टाटा ने कहा- ऑनलाइन घृणा फैलाने से बचें

samacharprahari

बीजेपी विधायक को जान का खतरा, लगाई यूपी सीएम से सुरक्षा की गुहार

samacharprahari

स्टेन स्वामी ने माओवादियों के साथ मिलकर साजिश रची: अदालत

samacharprahari

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे मिसिंग लिंक परियोजना दिसंबर 2023 तक होगी पूरी

samacharprahari

सोशल मीडिया पर दावा, दाऊद इब्राहिम को जहर देकर मारने की कोशिश! 

samacharprahari

दोबारा बीजेपी सरकार आई, तो खतरे में होगा वोट का अधिकार: नाना पटोले

samacharprahari