ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

‘संविधान बदलने के लिए 400 सीटें चाहिए’- केजरीवाल और अखिलेश का BJP पर बड़ा हमला

Share

डिजिटल न्यूज़ डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साझा प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में बीजेपी 220 से भी कम सीटों पर सिमट जाएगी। इस बार बीजेपी की नहीं, देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है।

इसलिए चाहिए इन्हें 400 सीटें

बीजेपी के 400 सीट के नारे पर निशाना साधते हुए अखिलेश और केजरीवाल ने कहा कि पिछले 4-5 महीने से बीजेपी ने 400 पार का शोर मचाया हुआ है, लेकिन जब लोगों ने इनसे पूछा 400 सीटें क्यों चाहिए तो इन्होंने नहीं बताया। बाद में लोगों ने अंदर से पता किया तो पता लगा कि ये 400 सीटें चाह रहे हैं ताकि आरक्षण खत्म किया जा सके।

140 करोड़ जनता सिखाएगी सबक

अखिलेश यादव ने भी बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि अब तक के चार फेज में हुए चुनावों में बीजेपी चारो खाने चित्त हो चुकी है। उन्होंने आगे बताया कि बीजेपी अब 400 नहीं 543 में 400 के बाद बची 143 सीटें देख रही है और 140 करोड़ जनता इनको 140 सीटों के भी नीचे पहुंचा देगी।

 


Share

Related posts

डबल डिजिट में होगी भारत की जीडीपी ग्रोथ

samacharprahari

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का पैसा प्रचार पर खर्च

Amit Kumar

आतंकी कर सकते हैं हमला! नए साल पर हाई अलर्ट

Vinay

नाटो के विस्तार जितनी घातक है अमेरिका की हिंद-प्रशांत नीति : चीन

Prem Chand

ठाकरे गुट से चुनाव चिह्न पर EC ने मांगा जवाब

Amit Kumar

रिलायंस के कब्जे से बिग बाजार को वापस लेगा फ्यूचर ग्रुप

Prem Chand