ताज़ा खबर
OtherPoliticsताज़ा खबरराज्य

शिवसेना के 50 नेताओं ने उद्धव का साथ छोड़ा, शिंदे के साथ आए

Share

मुंबई। शिवसेना को फिर से एक बार पालघर के शिवसैनिकों ने झटका दिया है। लगभग 50 नेताओं ने उद्धव ठाकरे की पार्टी का साथ छोड़ दिया है। यह लोग अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पक्ष में आ गए हैं। सांसद राजेंद्र गावित समेत कई विधायक और पदाधिकारियों ने शिदे गुट को साथ देने की घोषणा की है।

बता दें कि मीरा भाईंदर के आठ नगरसेवक शिंदे गुट में शामिल हो चुके हैं। इन लोगों ने हाल ही में विधायक प्रताप सरनाईक के साथ शिंदे से मुलाकात की थी।

वसई शिवसेना में भी बड़े पैमाने पर फूट है। यहां भी कई नगरसेवकों के स्वर बागी हो चुके हैं।

अब पालघर से सांसद राजेंद्र गावित ने बगावत की है। उनके साथ विधायक श्रीनिवास वनगा, पालघर जिलाध्यक्ष राजेश शाह, जिला परिषद सदस्य प्रकाश निकम, जिले की कुछ नगर पंचायतों के पार्षद, पंचायत समिति अध्यक्ष और शेवसेना के कई प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भी शिंदे गुट को सपोर्ट करने की बात कही है।


Share

Related posts

भारत की शर्मनाक हार, ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीता एडिलेड टेस्ट

samacharprahari

MP Election 2023: 10 हजार की डील…सवाल सुनते ही भागने लगे बीजेपी के केंद्रीय मंत्री

samacharprahari

राज ठाकरे के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट

Vinay

मल्टी सरफेस प्रोटेक्शन शीट्स लॉन्च

Amit Kumar

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कोचर दंपति को दी जमानत

Prem Chand

ढाई साल में क्यों नहीं याद आया हिंदुत्व : शरद पवार

samacharprahari