ताज़ा खबर
OtherTop 10टेकताज़ा खबरबिज़नेसराज्य

वैतरणा डैम की बिजली से जगमगाएगी मुंबई नगरिया!

Share

मध्य वैतरणा डैम से वर्ष 2024 में मिलेगी 100 मेगावॉट बिजली

मुंबई। देश की राजधानी मुंबई की प्यास बुझानेवाले मध्य वैतरणा डैम से अब मुंबई जगमगाने भी लगेगी। बालासाहेब ठाकरे की जयंती के उपलक्ष्य में मध्य वैतरणा डैम से 100 मेगावॉट सौर ऊर्जा निर्मिति का करार किया गया है। हालांकि मुंबईकरों को यह बिजली वर्ष 2024 से ही मिल सकेगी। वर्ष 2017 के घोषणा पत्र में शिवसेना की ओर से इस डैम पर हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी प्लांट लगाने का वादा किया गया था।
                इस संदर्भ में पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि वर्ष 2024 से मुंबई शहर को मध्य वैतरणा डैम से बिजली मिलने लगेगी। मध्य वैतरणा डैम का काम वर्ष 2006-07 से शुरू हुआ था। वर्ष 2015-16 में इसका उद्घाटन हुआ।

महाराष्ट्र में ऊंचे डैम में यह तीसरे नंबर पर है। इस डैम के निर्माण के बाद मुंबई महानगर पालिका अब विश्व में 9 वें नंबर पर पहुंच गई है।  विश्व में खुद का डैम बनानेवाली मुंबई मनपा देश की इकलौती महानगर पालिका भी है।

मेयर किशोरी पेडणेकर और आदित्य ने कहा कि इस फ्लोटिंग सोलर इलेक्ट्रिसिटी प्लांट के जरिए 80 मेगावॉट और हाइडिल से 20 मेगावॉट बिजली का उत्पादन किया जाएगा। मध्य वैतरणा से कुल 100 मेगावॉट बिजली का निर्माण होगा। अगले दो वर्ष में यहां से मुंबईकरों को बिजली मिल सकेगी।


Share

Related posts

जम्मू-कश्मीर में आतंक का नया चेहरा: 11 साल में 3,000 आतंकी हमले, 650 शहादतें

samacharprahari

पश्चिम रेलवे की शूटर ने वर्ल्ड कप में देश का नाम रौशन किया

samacharprahari

रोबोट करेगा मुंह, गले, ब्रेस्ट कैन्सर का ऑपरेशन

Prem Chand

पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 8 लोगों की मौत

Prem Chand

सुरक्षा में कटौती पर बोले शिवपाल – ‘भाजपा से यही उम्मीद थी’

Prem Chand

चाबहार प्रोजेक्ट में भारत को झटका, ईरान को नहीं चाहिए भारत की मदद

samacharprahari