ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनिया

रूस आओ, पैसे पाओ… हर महीने मिलेंगे 13500 रुपये

Share

पुतिन का यूक्रेन छोड़ आने वालों को मदद का ऐलान
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन से आने वाले लोगों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया है। उन्होंने शनिवार को सरकारी डिक्री पर हस्ताक्षर करते हुए संबंधित विभाग को यूक्रेन छोड़कर आने वालों की मदद करने का आदेश दिया। इसके तहत पेंशनभोगियों, गर्भवती महिलाओं और विकलांगों सहित यूक्रेन से रूस आने वालों के लिए वित्तीय मदद की शुरुआत की गई है।
रूस की एक सरकारी पोर्टल पर प्रकाशित डिक्री के अनुसार, उन लोगों के लिए 10 हजार रूबल (13500 रुपये) मासिक पेंशन भुगतान की व्यवस्था की गई है, जिन्होंने 18 फरवरी के बाद से मजबूरी में यूक्रेनी क्षेत्र को छोड़ रूस में शरण ली है। गर्भवती महिलाएं एकमुश्त लाभ की हकदार होंगी।
यूक्रेन, डोनेट्स्क और लुहान्स्क के नागरिकों को दी जाएगी मदद
बता दें कि रूस ने फरवरी-मार्च 2022 में यूक्रेन पर हमला कर दिया। रूस ने डोनबास क्षेत्र के दो हिस्सों को स्वघोषित पीपुल्स रिपब्लिक की मान्यता दी थी। बेलारूस के अलावा दुनिया के किसी भी देश ने इन क्षेत्रों को स्वतंत्र इलाके के तौर पर मान्यता नहीं दी है। इसी क्षेत्र ने सबसे ज्यादा रूसी हमले का सामना किया है। यहां पर पूरी तरह से रूस का कब्जा हो चुका है। यूक्रेनी सेना के हमलों के बाद से विस्थापन करनेवालों की संख्या काफी बढ़ी है।

Share

Related posts

यूपी में स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स का गठन, बिना वारंट एसएसएफ कर सकेगी घर-संपत्ति की जांच और गिरफ्तारी

samacharprahari

भिवंडी से 12 हजार जिलेटिन की छड़ें बरामद

Prem Chand

फिल्म स्टूडियो सेट पर आग, एक व्यक्ति की मौत

Prem Chand

पीएनबी बैंक का ग्लोबल व्यापार 12.20 लाख करोड़

samacharprahari

छत्तीसगढ़ में चट्टान धंसने से तीन मजदूरों की मौत, दो घायल

samacharprahari

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानें अपना भाग्यांक

samacharprahari