ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

यूपी:सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Share

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा
एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुई सड़क हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा के कर्मचारी और पुलिस पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। हादसे का शिकार परिवार प्रयागराज का निवासी है। यह परिवार दिल्ली से कार (यूपी 70 DJ 2909) से लौट रहा था। फ़िरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। ट्रक को टक्कर मारने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक मासूम समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। महिला की हालत गंभीर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचेन्द्र पटेल ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर एक ट्रक की नंबर प्लेट मिली है। यह ट्रक राजस्थान नंबर का है। उसके बारे में पता किया जा रहा है।


Share

Related posts

छांगुर बाबा का धर्मांतरण ‘बिजनेस’ – चौंकाने वाली है जाति के हिसाब से कीमत!

samacharprahari

लोकतांत्रिक प्रणाली के खिलाफ षडयंत्र कर रही है भाजपा : अखिलेश

Vinay

आजमगढ़: अगवा युवती टैक्सी स्टैंड पर मिली, आरोपी फरार

Prem Chand

सरकार को मुंह चिढ़ा रहे हैं नकली नोट

samacharprahari

सस्ते घरों की राह में सबसे बड़ी रुकावट सरकार: विशेषज्ञ

samacharprahari

नाचने के दौरान गुस्साए युवक ने चलाई गोली

Prem Chand