ताज़ा खबर
ताज़ा खबरमूवी

एक गुड़िया की खूबसूरत बहू

Share

मुंबई। दुनियाभर में कोरोना वायरस ने दहशत फैला रखी है। जीवन का सारा पैटर्न ही बदल कर रख दिया है। इस महामारी व सरकारी लॉकडाउन ने जीवन को समझने का नया अवसर दिया है।

आमजनों के पास जहां रोजी रोटी की चिंताएं हैं तो वहीं बॉलीवुड सेलेब्स के पास समय काटने का नया नया फंडा मौजूद है। सारी सुख सुविधाएं होने के बावजूद फिल्मी सितारे अभी भी घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

फिल्मी दुनिया का एक नाम जया बच्चन का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें ऐश्वर्या राय को लेकर उन्होंने कई सारी बातें की हैं। हालांकि यह इंटरव्यू तब का है, जब ऐश बच्चन परिवार की बहू नहीं बनी थी।

बता दें कि अभिषेक से विवाह होने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन एक अच्छी पत्नी और अच्छी मां की भूमिका बखूबी निभा रही हैं। इस भूमिका के साथ ही वह एक अच्छी बहू का भी किरदार निभा रही हैं। ऐश्वर्या अपने सास-ससुर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की काफी रिस्पेक्ट करती हैं और उनसे बेहद प्यार भी करती हैं।

जया जब करन जौहर के चैट शो में पहुंची उस वक्त उन्होंने ऐश को लेकर कई सारी बातें की थी। उन्होंने कहा था- वह बहुत प्यारी है, मैं उससे प्यार करती हूं। जब जया से पूछा कि वे ऐश की किसी क्वालिटी पर फिदा है तो उन्होंने कहा था-वो कभी अपने आपको आगे आने के लिए पुश नहीं करती हैं। मुझे उनकी यह क्वालिटी काफी पसंद है। वो पीछे खड़ी होकर सबकी सुनती है फिर अपनी राय रखती हैं।

जया ने चैट शो में बताया था- अमित जी ने जिस पल ऐश्वर्या देखा तो उन्हें लगा कि श्वेता फिर से घर आ रही है। उनकी आंखें चमक उठी थी। श्वेता ने जो जगह खाली छोड़ी थी उसे ऐश्वर्या ने भर दी। शायद यही वजह है कि उनके हिसाब से ऐश्वर्या उनके परिवार की बहू बनने के लिए एकदम परफेक्ट हैं।

बता दें ऐश्वर्या और अभिषेक ने ‘ढाई अक्षर प्रेम के'(2000), ‘कुछ ना कहो'(2003), ‘बंटी और बबली'(2005), ‘उमराव जान'(2005), ‘धूम-2′(2006) और ‘गुरु'(2007) को मिलाकर 6 फिल्मों में काम किया। वहीं, शादी के बाद दोनों की फिल्म ‘सरकार राज'(2008) और ‘रावन'(2010) रिलीज हुई थी।
गुरु’ की शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन ने ऐश को शादी के लिए प्रपोज किया था। 2007 में दोनों की शादी हुई और वे बच्चन परिवार की बहू बनी। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम आराध्या है।


Share

Related posts

गूगल ने पेटीएम ऐप को नीतियों के उल्लंघन के चलते प्ले स्टोर से हटाया

samacharprahari

बांद्रा में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा

Amit Kumar

अमेरिका ने चीनी टेलीकॉम कंपनी पर बैन लगाया

samacharprahari

एफआरएल और अमेजॉन विवाद में कानून के अनुसार निर्णय करें

samacharprahari

ईरान का सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला

samacharprahari

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का पैसा प्रचार पर खर्च

Amit Kumar