ताज़ा खबर
Politics

यूक्रेन में भारत के ही बच्चे क्यों फंसे : संजय राऊत

Share

मुंबई, 2 मार्च। शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने कहा कि यूक्रेन में अमेरिका सहित किसी भी देश के बच्चे नहीं फंसे। सिर्फ हमारे ही बच्चे क्यों फसे हैं। हमारे बच्चे ही यूक्रेन में मार खा रहे हैं और केंद्र सरकार चुनाव प्रचार में व्यस्त है।

राऊत ने कहा कि रूस व यूक्रेन में होने वाले युद्ध की आशंका को भांप कर सभी देशों ने अपने बच्चों तथा नागरिकों को वहां से निकाल लिया था। इसके विपरीत सरकार के सभी मंत्री राज्यों में होने वाले चुनावों में लगे रहे, उन्हें अपने कर्तव्य का अहसास ही नहीं हुआ। हमले के बाद जब विदेशी मीडिया भारतीय छात्रों की आवाज उठाने लगा तो केंद्र सरकार की नींद टूटी। एक बच्चे की मौत तक हो गई है। इतना सब कुछ होने पर भी केंद्र सरकार बच्चों की मौत व यातना पर राजनीति कर रही है। इससे पहले भी विदेशों में फंसे लोगों को भारत लाया गया ,लेकिन कभी इस तरह की राजनीति नहीं की गई। अब केंद्र सरकार ने सिर्फ इवेंट पर ही ध्यान केंद्रित किया है। यूक्रेन में फंसे बच्चों सहित भारतीयों को स्वदेश लाने का सही ढंग से प्रयास नहीं किया जा रहा है।


Share

Related posts

गढ़चिरौली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए

Prem Chand

पांचवे चरण: वोटिंग टर्नआउट में पश्चिम बंगाल टॉप पर, महाराष्ट्र फिसड्डी

Prem Chand

राष्ट्रीय सुरक्षा पर बड़ा खतरा! एनआईसी पर साइबर अटैक

samacharprahari

डिजिटल सुधार या खेती पर असर? महाराष्ट्र में जमीन के NA रूपांतरण की नई व्यवस्था लागू

samacharprahari

लोकल ट्रेनों को लेकर नो पॉलिटिक्स प्लीजः देशमुख

samacharprahari

राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, बीजेपी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस का ऐक्शन

Prem Chand