ताज़ा खबर
Other

मुंबई हमले के गुनहगार तहव्वुर राणा पर कसेगा भारत का शिकंजा

Share

मुंबई, 26 सितंबर : मुंबई में 26/11 आतंकी हमले के गुनहगार तहव्वुर राणा के खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच की चार्जशीट के साथ विशेष कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। तहव्वुर राणा अभी अमेरिका की लॉस एंजेलिस जेल में बंद है। इस साल मई में अमेरिका की कोर्ट तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण की मंजूरी दी थी।

सूत्रों के अनुसार तहव्वुर राणा को ना सिर्फ मुंबई हमलों की जानकारी थी बल्कि वो लगातार आईएसआई के संपर्क में भी था। आईएसआई के किसी मेजर इकबाल से लगातार संपर्क में था राणा। इसके अलावा चार्जशीट में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया है कि तहव्वुर राणा हमले से पहले दस दिनों तक मुंबई में ही था। राणा मुंबई के पवई इलाके के एक पांच सितारा होटल में अपने नाम से ठहरा था।


Share

Related posts

मराठा आरक्षण की पेंच छुड़ाने फिर सरकारी कोशिश तेज

samacharprahari

महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

Prem Chand

इजरायल की जवाबी कार्रवाई में मारे गए 198 फलस्तीनी

Prem Chand

बजट से 4 दिन पहले बाजार में हाहाकार

samacharprahari

90 फीट ऊंचाई से श्योक नदी में गिरी सेना की बस

Amit Kumar