ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

मुंबई और वाराणसी के बीच विशेष ट्रेन शुरू

Share

मुंबई। मध्य रेलवे ने मुंबई और वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ट्रेन क्रमांक 04239 स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) से 12 जून, 14 जून, 16 जून और 18 जून को रात्रि 23.50 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन शाम 05.00 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन क्रमांक 04239 विशेष ट्रेन वाराणसी से 11 जून, 13 जून, 15 जून और 17 जून को शाम 19.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 22.10 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई पहुंचेगी।
इस ट्रेन का स्टॉपेज कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना और प्रयागराज छिंवकी में होगा। इसमें 2 तृतीय वातानुकूलित, 12 शयनयान और 8 द्वितीय श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे। इसका आरक्षण विशेष शुल्क के साथ सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in के जरिए किया जाएगा। केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही इस विशेष ट्रेन में चढ़ने की अनुमति होगी। यात्रियों को बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य पर कोविड-19 से संबंधित सभी मानदंडों का पालन करना होगा।


Share

Related posts

मालेगांव विस्फोट मामला: विशेष अदालत में पेश नहीं हुईं प्रज्ञा सिंह ठाकुर

samacharprahari

थल सेना, नौसेना और वायु सेना के वाइस चीफ की ऐतिहासिक उड़ान

Prem Chand

तुर्की में भारतीय नागरिक का अपहरण, तीन पाकिस्तानी गिरफ्तार, मांगी 20 लाख की फिरौती

Prem Chand

इजराइल ने चार फलस्तीनियों को मुठभेड़ में मार गिराया

Vinay

‘निचली अदालत फिलहाल ना लें कोई एक्शन, सर्वे रिपोर्ट रहेगी सील’

samacharprahari

साइबर सुरक्षा कारोबार के लिए टेक महिंद्रा, हिंदुजा समूह के बीच वैश्विक करार

samacharprahari