ताज़ा खबर
Otherक्राइमराज्य

महिला पर 30 बार चाकू से हमला

Share

– बदला लेने के लिए की थी हत्या, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस ने सेक्टर 62 में 45 साल की एक महिला की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य संदिग्ध ने अपनी मां की मौत का बदला लेने के लिए महिला की हत्या की बात कबूली है। वह मृतक की बेटी का देवर है। मृतक की पहचान रानी के रूप में हुई है।
इसी हफ्ते सेक्टर 62 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रानी पर 30 बार चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी। रानी की बेटी ने इस बाबत शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद अधिकारियों ने दो संदिग्धों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसी के बाद उनकी गिरफ्तारियां हुईं। डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने मुख्य संदिग्ध तिगांव निवासी गौरव और उसके साथी कैली चौक निवासी आकाश को कस्‍टडी में लिया है।


Share

Related posts

महाराष्ट्र में बीजेपी की ‘अप्रत्याशित’ जीत, जाल में उलझे पवार-शिंदे

Prem Chand

SC नागरिकता अधिनियम की धारा 6ए की वैधता पर 5 दिसंबर को करेगा सुनवाई, जानें क्या है मामला

samacharprahari

हरिद्वार फर्जी कोविड जांच मामले में ईडी का छापा

samacharprahari

बजट में शिक्षा और हेल्थ पर है फोकस

samacharprahari

2030 तक दुनिया में एक अरब से अधिक लोग हो सकते हैं अत्यंत ग़रीब

samacharprahari

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, भारतीय मूल के सीईओ गिरफ्तार

samacharprahari