ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

तेजस्वी को बिहार का ‘ताज’ सौंपने की तैयारी में नीतीश!

Share

– उपेंद्र कुशवाहा ने किया लालू के साथ हुए समझौते का खुलासा

प्रहरी संवाददाता, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सत्ता की बागडोर राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सौंपने का संकेत दिया है।

बता दें कि जद (यू) नेता कुमार ने पिछले साल कहा था कि जब बिहार में 2025 में अगला विधानसभा चुनाव होगा, तो राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के युवा नेता राज्य में सत्तारूढ़ महागठबंधन का “नेतृत्व” करेंगे। इस बयान से जद (यू) में खलबली मच गई थी और संसदीय बोर्ड के प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने यह आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था कि मुख्यमंत्री कुमार ने गठबंधन करते हुए अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद के साथ एक “सौदा” किया है।

बीजेपी नेताओं के साथ “व्यक्तिगत संबंध” संबंधी हालिया टिप्पणी के मद्देनजर नीतीश के एक बार फिर से पलटी मारने को लेकर जब अटकलें लगने लगीं, तो नीतीश ने शनिवार को इसका जोरदार खंडन किया। तेजस्वी यादव की मौजूदगी में पत्रकारों से बात करते हुए उन्हेंने उनके (यादव) कंधे पर हाथ रखा और कहा, “अब यह बच्चा मेरे लिए सब कुछ है।”

यह इशारा राज्य के राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया। जब पत्रकारों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह से इस बारे में प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मुख्यमंत्री ने जो कहा है, उसमें कोई आश्चर्य की बात है।


Share

Related posts

साढ़े तीन सौ रुपये का घूस मामला, 24 साल बाद बरी

Prem Chand

कई देशों की जेलों में बंद हैं 7 हजार से अधिक भारतीय

samacharprahari

राजकोषीय घाटा 8.6 फीसदी पहुंच सकता है: नोमुरा

samacharprahari

पांचवे चरण: वोटिंग टर्नआउट में पश्चिम बंगाल टॉप पर, महाराष्ट्र फिसड्डी

Prem Chand

नंदूरबार में गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस के कोच में लगी आग

Amit Kumar

रेलवे लॉन्च करेगा सुपर एप

samacharprahari