ताज़ा खबर
ताज़ा खबरबिज़नेस

महिंद्रा वर्ल्‍ड सिटी चार नए प्रोजेक्ट्स शुरू करेगा

Share

मुंबई। महिंद्रा लाइफस्‍पेस डेवलपर्स लिमिटेड (एमएलडीएल) और राजस्‍थान स्‍टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्‍वेस्‍टमेंट कॉर्पोरेशन (आरआईआईसीओ) के संयुक्‍त उद्यम महिंद्रा वर्ल्‍ड सिटी जयपुर लिमिटेड (एमडब्‍ल्‍यूसी जयपुर) में 90 से अधिक कंपनियों का पहले से ही सहयोग है। इसके अलावा, एमडब्‍ल्‍यूसी जयपुर अपने एकीकृत औद्योगिक पारितंत्र का प्रयोग करते हुए एमएसएमई कंपनियों की सफलता में सहयोग दे रहा है।

एमडब्‍ल्‍यूसी जयपुर ने गुरुवार को घोषणा करते हुए बताया कि कंपनी ने आईटी/आईटीईएस, चिकित्‍सा उपकरण, विनिर्माण व वेयरहाउसिंग लॉजिस्टिक्‍स क्षेत्रों की चार कंपनियों के साथ करार किया है। ये क्‍लायंट्स – प्रोग्रामर्स.आईओ; विट्रोमेड हेल्‍थकेयर; बंसल ऑयल मिल लिमिटेड; और भगवती ग्रुप, एमडब्‍ल्‍यूसी हैं, जो जयपुर में नये संयंत्र स्‍थापित करने, मौजूदा परिचालनों को बढ़ाने के लिए निवेश कर रहे हैं। यह जानकारी,
महिंद्रा वर्ल्‍ड सिटी, जयपुर के बिजनेस हेड और ओरिजिन्‍स के निदेशक, संजय श्रीवास्‍तव ने दी।

उन्होंने कहा कि एमडब्‍ल्‍यूसी जयपुर में कोविड-19 से पहले परिचालनरत लगभग 60 कंपनियों में से लगभग 80 प्रतिशत कंपनियों का परिचालन व ऑनसाइट विनिर्माण अब तक फिर से शुरू हो गया है। 4चार नए प्रोजेक्ट शुरू होने पर प्रत्यक्ष तौर पर हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।


Share

Related posts

राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026: स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक मंच

Prem Chand

  ₹40,000 करोड़ ADAG जांच: सुप्रीम कोर्ट से बिना अनुमति विदेश नहीं जाएंगे अनिल अंबानी, ED-सीबीआई को जांच तेज करने के निर्देश  

samacharprahari

आंदोलन पर प्रतिबंध लगाना लोकतंत्र के लिए खतरनाक

Amit Kumar

ईडी ने नीरव की 253 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी जब्त की

samacharprahari

अवैध छापे, जबरन वसूली मामले में तीन अधिकारी समेत चार गिरफ्तार

samacharprahari

डोलो ने 1000 करोड़ रुपये के गिफ्ट बांट दिए, अब पड़ गए छापे

Vinay