ताज़ा खबर
Other

महाराष्ट्र में हीट स्ट्रोक से अबतक 25 लोगों की मौत

Share

मुंबई, 2 मई 2022 । पिछले 6 सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए हिट स्ट्रोक ने इस साल अबतक 25 लोगों की जान ले ली है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि मार्च और अप्रैल में हीट स्ट्रोक के 374 से अधिक मामले सामने आए हैं. हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हीट स्ट्रोक से सबसे ज्यादा मौतें विदर्भ (15) में हुई हैं. इसके बाद मराठवाड़ा में छह और उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव में चार मौतें हुई हैं. विदर्भ में नागपुर में 11, अकोला में 3 और अमरावती में एक मौत हुई है. मराठवाड़ा और जालना में दो-दो लोगों की जान गई है, जबकि औरंगाबाद, हिंगोली, उस्मानाबाद और परभणी में एक-एक मौत हुई है. वहीं नागपुर डिवीजन में सबसे ज्यादा 295 हीट स्ट्रोक के मामले सामने आए हैं.

उत्तर और मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के जिलों में पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच है. ऐसे में लोगों को दिन में निकला मुश्किल हो गया है. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि मई में भी राज्य के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा, लिहाजा सावधानी बरतना जरूरी है.


Share

Related posts

संसदीय समिति के सवालों का सामना करने से क्यों कतरा रहीं सेबी प्रमुख? राहुल गांधी ने पूछा सवाल

Prem Chand

मोदी सरकार संवैधानिक मूल्यों और प्रजातांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ खड़ी है: सोनिया

samacharprahari

केरल: हादसे के शिकार विमान के दो यात्री कोरोना पॉजिटिव

samacharprahari

बेंगलुरु इमारत हादसा: सात और शव बरामद, पुलिस ने मालिक और ठेकेदार को हिरासत में लिया

Prem Chand

इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश : अब वसीयत का पंजीकरण कराना अनिवार्य नहीं

Prem Chand

DRDO ने दागा ‘सीक्रेट हथियार’

Amit Kumar