ताज़ा खबर
Other

व्हॉट्सएप ने मार्च में 18 लाख भारतीय खातों पर लगाया प्रतिबंध

Share

नयी दिल्ली, 2 मई 2022। व्हॉट्सएप ने मार्च में 18.05 लाख भारतीय खातों पर प्रतिबंध लगा दिया। ऐसा उपयोगकर्ताओं से मिली शिकायतों और इस मंच पर सेवा शर्तों के उल्लंघन को रोकने के लिए आंतरिक व्यवस्था के तहत किया गया। सोशल मीडिया कंपनी की मासिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

पिछले साल लागू हुए नए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों के तहत 50 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं वाले डिजिटल मंच के लिए हर महीने अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी जरूरी है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, एक से 31 मार्च, 2022 के बीच व्हॉट्सएप ने 18.05 लाख भारतीय खातों के दुरुपयोग की जानकारी सामने आने पर इनपर प्रतिबंध लगाया है। भारतीय खातों की पहचान +91 फोन नंबर के जरिये की गई। उल्लेखनीय है कि मेटा के स्वामित्व वाली व्हॉट्सएप ने फरवरी में 14.26 लाख भारतीय खातों पर प्रतिबंध लगाया था।


Share

Related posts

जुलाई में 32 लाख लोग बेरोजगार

samacharprahari

रेलवे स्टेशनों पर दो दिवसीय रक्तदान शिविर

Amit Kumar

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के यहां ED का छापा, बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर भी सर्च ऑपरेशन

Prem Chand

ईमेल आईडी नहीं बना पाए मंत्री, लेकिन 70 लाख के यूरोपीय दौरे को हरी झंडी

samacharprahari

अमेजॉन को राहत नहीं, फ्यूचर मामले की सुनवाई टली

samacharprahari

नरेश गोयल की 538 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी जब्त

Prem Chand