ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनऑटोटेकताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

महाराष्ट्र में ‘फेसलेस आरटीओ’ शुरू

Share

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने परिवहन क्षेत्र से जुड़ी सुविधाएं नागरिकों को उपलब्ध कराने के लिए गुरुवार को एक ऐसी योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत लोगों को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

सरकार ने ‘फेसलेस आरटीओ’ योजना शुरू की है। इसके तहत द्वितीयक पंजीकरण प्रमाणपत्र, अनापत्ति प्रमाणपत्र, पंजीकरण प्रमाणपत्र के पते में बदलाव, ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकण, लाइसेंस पर पते में बदलाव या लाइसेंस के नवीनीकरण की सुविधा मिलेगी।

परिवहन राज्य मंत्री सतेज पाटिल ने इस पहल की शुरुआत करने के बाद कहा कि इस योजना के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस एवं कई अन्य सेवाएं लोगों के लिए उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि ये सेवाएं तत्काल प्रभाल से उपलब्ध होंगी और इससे कागजों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि लोगों को ‘फेसलेस आरटीओ’ योजना का हिस्सा बनने के लिए बस अपना आधार क्रमांक अपने मोबाइल फोन से जोड़ना होगा।

पाटिल ने कहा, ‘आवेदक को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी का इस्तेमाल करते हुए आधार क्रमांक पुष्टिकरण के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। आधार पोर्टल से सत्यापन के बाद आवेदन पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। छह सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएंगी। आवेदकों को उनके लिए आरटीओ नहीं आना पड़ेगा।’


Share

Related posts

हिंदुओं में अल्पसंख्यक होने की मानसिकता : फ्रांसीसी पत्रकार

Prem Chand

पाकिस्तान की मस्जिद में विस्फोट, 4 की मौत

Prem Chand

कोलकाता बिल्डिंग हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत

samacharprahari

रिलायंस जियो का बिजनेस प्लान लॉन्च

Prem Chand

सीएम शिंदे पर ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी, उद्धव समर्थक पर FIR

Amit Kumar

मार्च में 200 कंपनियों ने दिवालिया के लिए आवेदन किया

samacharprahari