ताज़ा खबर
Top 10ताज़ा खबर

भारत बना संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य

Share

भारत सात बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य रह चुका है

नई दिल्ली। भारत संयुक्त राष्ट्र की 193वीं आमसभा में 184 मत हासिल कर अगले दो साल के लिए सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य नियुक्त हो गया है। बुधवार को हुए सुरक्षा परिषद चुनाव में भारत के अलावा आयरलैंड, मेक्सिको, नॉर्वे ने भी जीत हासिल की है। इससे पहले भारत सात बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य रह चुका है।

बता दें कि 2021-22 कार्यकाल के लिए भारत एशिया प्रशांत क्षेत्र से उम्मीदवार था। भारत की जीत तय थी क्योंकि इस क्षेत्र से भारत इकलौता उम्मीदवार था। एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 55 सदस्यीय समूह ने भारत की सीट का एकमत से समर्थन किया।इससे पहले भारत सात बार- 1950-1951, 1967-1968, 1972-1973, 1977-1978, 1984-1985, 1991-1992 और 2011-2012 – में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य रह चुका है।

बुधवार को संयुक्त राष्ट्र आम सभा में 75वें सत्र के लिए अध्यक्ष पद का चुना, सुरक्षा परिषद के पाँच अस्थायी सदस्यों का चुनाव और आर्थिक और सामाजिक परिषद के सदस्यों का चुनाव कोरोना वायरस महामारी की वजह से विशेष वोटिंग प्रावधानों के ज़रिए कराया गया।


Share

Related posts

रिकवरी एजेंटों ने निजी बस को किया अगवा

samacharprahari

यूक्रेन युद्ध के बीच रूस ने शुरू किया महाभ्यास

samacharprahari

सरकार का दावा- सबसे बड़ा बजट, सपा ने कहा – बजट खोखला है

Prem Chand

नवाब मलिक को ईडी के छापे से लगता है डर!

samacharprahari

39 हजार करोड़ के रक्षा सौदों को मंजूरी

Prem Chand

पाकिस्तानी कैप्टन को पड़ा हार्ट अटैक, भारतीय कोस्ट गार्ड ने बचाई जान

samacharprahari