ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

भाजपा के दंभ को चकनाचूर कर देगी किसानों की एकता : अखिलेश

Share

किसान कल्याण के खोखले दावे सिर्फ विज्ञापनों तक ही सीमित रह गए

प्रहरी संवाददाता, लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा शासनकाल में किसानों को ‘गहरी चोट’ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ आक्रोशित किसानों की एकता भाजपा के दंभ को चकनाचूर कर देगी। अखिलेश ने कहा कि दोगुनी आय का सपना दिखाकर किसानों के वोट हथियाने वाली भाजपा के शासनकाल में किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य तक नहीं मिला। क्रय केंद्रों पर किसानों का अनाज नहीं खरीदा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के किसान कल्याण के खोखले दावे सिर्फ विज्ञापनों तक ही सीमित रह गए हैं। राज्य में चीनी मिलों पर किसानों का 20,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का गन्ना मूल्य बकाया है और किसानों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
पूर्व सीएम अखिलेश ने कहा, ‘भाजपा के शासनकाल में प्रदेश में सबसे ज्यादा हालत किसान की ही खराब हुई है। आर्थिक रूप से उस पर बहुत चोट हुई है। एक साल पहले काले कृषि कानूनों से भाजपा ने जो काली बुनियाद रखी, उससे पूरी कृषि अर्थव्यवस्था ही चौपट हो गई है। हताश-निराश किसानों को अपनी फसल बिचौलियों के हाथों औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसके विरोध में किसानों का बड़ा आंदोलन जारी है। आज भी किसानों का आक्रोश कम नहीं हुआ है। किसानों की एकता भाजपा के दंभ को चकनाचूर कर देगी।


Share

Related posts

हरियाणा में स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की गई जान, शराब के नशे में था ड्राइवर

samacharprahari

जामनगर में एयरफोर्स का जगुआर क्रैश, फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव शहीद

samacharprahari

14 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 35 गेंदों में शतक ठोककर रचा इतिहास

samacharprahari

दिवाली पर ₹6.05 लाख करोड़ का रिकॉर्ड कारोबार

samacharprahari

अफगान पासपोर्ट व राष्ट्रीय पहचान पत्र बदलने की तैयारी में तालिबान

Amit Kumar

ईपीएफओ ने 21,885 लोगों को पीपीओ किए जारी

Prem Chand