ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनियाभारत

ब्रिटेन की कमान संभालेंगी लिज़ ट्रस

Share

नए प्रधानमंत्री के सामने होंगी कई चुनौतियां

लंदन। ब्रिटेन में बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ है। विदेश सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहीं लिज ट्रस अब ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री होंगी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी भारतीय मूल के ऋषि सुनक को करीब 21 हजार वोटों से हरा दिया है। लिज बोरिस जॉनसन की जगह लेंगी।

आधिकारिक सत्ता हस्तांतरण और ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री का शपथग्रहण समारोह मंगलवार को बाल्मोरल में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की उपस्थिति में होगा।

हालांकि सोशल मीडिया पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री इलेक्शन में लिज ट्रस की जीत से ज्यादा ऋषि सुनक की हार की चर्चा ज्यादा हो रही है। बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद सुनक ने सबसे पहले प्रधानमंत्री पद पर दावा ठोका था।

‘रेडी फॉर ऋषि’ कैम्पेन से उन्होंने बढ़त बनाई। कैंपेनिंग और चुनाव में ऋषि सुनक शुरुआत से लीड कर रहे थे। इसके बाद साजिद जाविद, नदीम जवाहिरी और आखिर में मॉरडेंट रेस से बाहर हुईं।
लिज ट्रस ने काफी बाद में अपनी दावेदारी पेश की और ज्यादातर डिबेट और सर्वे में आगे निकल गईं। वह पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान कहीं भी कमजोर नहीं नज़र आईं।


Share

Related posts

EWS आरक्षण पर 13 सितंबर को होगी सुनवाई

samacharprahari

भारतीय हॉकी टीम मेडल से एक कदम दूर!

samacharprahari

सैट ने सेबी के आदेश के खिलाफ डिश टीवी की अपील खारिज की 

Prem Chand

एलियन फाइलें सार्वजनिक होंगी: ट्रंप ने UFO रिकॉर्ड जारी करने का दिया निर्देश

samacharprahari

महंगाई से लेकर अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर कई चुनौतियां

samacharprahari

अमेरिका में बाढ़ से भारतीय मूल के चार लोगों की मौत

samacharprahari