ताज़ा खबर
Otherएजुकेशनटेक

बेहतर प्रशिक्षक होंगे, तो देश में कौशल प्रशिक्षण का काम सफल होगाः नाइक

Share

एल एंड टी की स्किल ट्रेनर्स एकेडमी शुरू

मुंबई। मड आइलैंड में लार्सन एंड टूब्रो (एल एंड टी) की स्किल ट्रेनर्स एकेडमी (एसटीए) का उद्घाटन एल एंड टी के ग्रुप चेयरमैन व नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनएसडीसी) ए. एम. नाइक की मौजूदगी में केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने किया। इस अवसर पर एनएसडीसी के एमडी और सीईओ मनीष कुमार, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव अतुल तिवारी, एलएंडटी, एनएसडीसी बोर्ड के सदस्यों के साथ-साथ सेक्टर स्किल काउंसिल के सीईओ भी उपस्थित थे।
एल एंड टी के ग्रुप चेयरमैन नाइक ने कहा कि अकादमी का उद्देश्य देश में स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों से जुड़े प्रशिक्षकों को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करना है। बेहतर प्रशिक्षक उपलब्ध होंगे, तो देश में कौशल प्रशिक्षण का काम सफलतापूर्वक पूरा हो पाएगा। इस एकेडमी में प्रति वर्ष 1,500 प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। अत्याधुनिक क्लास-रूम, वर्कशॉप और हॉस्टल सुविधाओं से सुसज्जित है। दस दिन के कक्षा प्रशिक्षण के बाद 15 सप्ताह की ‘ऑन द जॉब’ (ओजेटी) प्रशिक्षण दिया जाएगा। पाठ्यक्रम को सिंगापुर पॉलिटेक्निक ने एनएसडीसी के साथ किए गए एक एमओयू के तहत विकसित किया है।


Share

Related posts

ईरान-इजराइल जंग की आग में झुलसा शेयर बाजार: सेंसेक्स 1353 अंक टूटा, रुपया और कच्चे तेल ने बढ़ाई धड़कनें

samacharprahari

रूस ने यूक्रेन के 150 से अधिक ड्रोन मार गिराए

Prem Chand

फिलिस्तीन का समर्थन करने पर प्रोफेसर समेत 2 पर मामला दर्ज

samacharprahari

उपहार अग्निकांड में अंसल बंधुओं को राहत नहीं

samacharprahari

सौर ऊर्जा का उपयोग कर पश्चिम रेलवे ने दो साल में बचाए 9.76 करोड़ रुपये

Prem Chand

व्यापम घोटाले का खुलासा करने से पहले डॉ आनंद राय गिरफ्तार

Prem Chand