ताज़ा खबर
OtherPoliticsभारतराज्य

बलिया कांडः बीजेपी विधायक ते विवादित बोल, कहा- क्रिया की प्रतिक्रिया है

Share

बलिया। कोटे की दुकान के आवंटन को लेकर उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित दुर्जनपुर में गुरुवार को दिनदहाड़े प्रशासन की मौजूदगी में गोलियां चलीं। इस गोलीकांड में एक युवक की मौत हो गई। इस कांड में आरोपी के बचाव में भाजपा के विधायक ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने घटना को क्रिया की प्रतिक्रिया बताया है। मारे गए जयप्रकाश पाल के भाई तेज प्रताप पाल का आरोप है कि आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह भाजपा का नेता है और विधायक सुरेंद्र सिंह का खास है। उनके दबाव में पुलिस ने पकड़ने के बाद भी आरोपी को भगा दिया।

विवादों से है गहरा नाता
अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाले बैरिया विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने बलिया फायरिंग कांड में भी विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई परिवार पर हमला करेगा तो सामने वाला क्रिया की प्रतिक्रिया देगा ही। आप लोग उसे आरोपी बता रहे हैं। उसके पिता को उन्होंने डंडे से मारा। किसी के पिता, किसी की माता, किसी की भाभी और किसी की बहू को को मारेगा तो क्रिया की प्रतिक्रिया होगी ही।

हाथरस मामले में भी दिया था विवादित बयान
इससे पहले सुरेंद्र सिंह ने हाथरस केस को लेकर भी अटपटा बयान दिया था। बीजेपी विधायक ने कहा था, ‘फर्जी महिला उत्पीड़न और दलित उत्पीड़न के नाम पर किसी का भी जीवन संकट में पड़ सकता है। लैब रिपोर्ट से यह बात सामने आ गई है कि पीड़िता का रेप नहीं हुआ था। युवती के साथ मारपीट हुई है व उसकी हत्या हुई है। यह निंदनीय घटना है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए।


Share

Related posts

ठगी की नई तरकीब, मेडोला गिरफ्तार

samacharprahari

एयर इंडिया एक्सप्रेस के क्रू मेंबर्स एक साथ छुट्टी पर गए, 70 उड़ानें रद्द

Prem Chand

लालू यादव को हाईकोर्ट से झटका, नहीं मिली जमानत, याचिका खारिज

samacharprahari

शेल कंपनियों के नाम पर फर्जीवाड़ा, आईटी ने मारा छापा

samacharprahari

शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों के डूबे 6.18 लाख करोड़

Amit Kumar

‘दोस्तवाद’ ने देश की अर्थव्यवस्था को ‘पूरी तरह से बर्बाद’ कर दिया

samacharprahari