ताज़ा खबर
Otherताज़ा खबरदुनिया

पाकिस्तान के रावलपिंडी में बम धमाका, 25 घायल

Share

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रावलपिंडी में एक पुलिस स्टेशन के समीप व्यस्त बाजार में बम धमाका हुआ। रविवार को हुए इस विस्फोट में कम से कम 25 लोग घायल हो गये। रावलपिंडी के नगर पुलिस अधिकारी मोहम्मद अहसान युनूस ने बताया कि शहर के गंजमंडी इलाके में यह हमला संभवत: हथगोला से किया गया। बचाव अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में घायल 22 लोगों को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि तीन को घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। विस्फोट के तत्काल बाद पुलिस और सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गये। उन्होंने पूरे इलाके को घेर लिया एवं तलाशी अभियान शुरू किया। अबतक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पिछले दस दिनों में किसी पुलिस स्टेशन के समीप यह दूसरा हमला है। चार दिसंबर को पीर वधाई पुलिस स्टेशन के समीप धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी और सात अन्य घायल हो गये थे।


Share

Related posts

उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड से टूटा पहाड़, गंगोत्री हाईवे हुआ बंद

Prem Chand

रिलायंस जियो में चीनी उपकरणों का उपयोग नहीं: पोम्पियो

samacharprahari

दीवाल, नीम की टहनी बनी विवाद की जड़, पड़ोसी भिड़े, एक का सिर फूटा

samacharprahari

संकट से जूझ रही लॉन्ग टर्म परियोजनाओं के लिए एनबीएफआईडी बिल मंजूर

Prem Chand

आजम, अब्‍दुल्‍ला और तंजीन फातिमा को 7 साल की सजा

Prem Chand

बुल और बियर मार्केट क्या है?

samacharprahari