ताज़ा खबर
OtherTop 10

उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड से टूटा पहाड़, गंगोत्री हाईवे हुआ बंद

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, उत्तरकाशी: उत्तराखंड में झाला के पास भूस्खलन के चलते गंगोत्री हाईवे यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। गुरुवार को अचानक पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने लगा। स्थानीय लोगों ने इस भूस्खलन को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। सूचना मिलने पर बीआरओ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। उत्तरकाशी के 57 गांव भूस्खलन की जद में हैं।

गंगोत्री हाईवे पर हुआ भूस्खलन:
बताया जा रहा है कि यहां बीते दिनों बारिश और बर्फबारी हुई थी, जिसके बाद चटक धूप में यहां गुरुवार को भूस्खलन हुआ। हालांकि इस दौरान कोई वाहन या राहगीर हाईवे से नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया । जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल ने बताया कि पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हुआ है। बीआरओ हाईवे को खोलने के प्रयास में लगा है।


Share

Related posts

BHU में छात्र से कुकर्म की कोशिश, हॉस्टल में बंधक बनाकर मारपीट, आरोपी स्टूडेंट पर FIR

samacharprahari

‘कफन’ को यहाँ से पढ़ें…प्रेमचंद जयंती पर विशेष

Prem Chand

यूपी में पकड़े गए 53 फर्जी मतदाता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

samacharprahari

479 प्रोजेक्ट की लागत 4.4 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

samacharprahari

शेयर मार्केट से 113000000000000 निकालकर फुर्र हो गए विदेशी निवेशक

samacharprahari

लालू के कटाक्ष ‘मोदी का परिवार’ को BJP ने बनाया अपना अभियान

Prem Chand