Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

वोल्वो बस से पांच करोड़ का चरस बरामद

Share

ओडिशा से मेरठ लाया जा रहा था मादक पदार्थ, चार तस्कर गिरफ्तार

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में नशे के काले कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। कंकरखेड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जटोली कट के पास एक वोल्वो बस (UP 14 GT 0049) से करोड़ों रुपए की चरस जब्त की है। ओडिशा से तस्करी कर लाई जा रही 370 किलोग्राम चरस बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत तकरीबन पांच करोड़ रुपए आंकी गई है।
पुलिस ने चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। तस्करों ने चरस को वोल्वो बस में सीट के नीचे अलग-अलग बक्सों मे छिपा कर रखा था। पुलिस के मुताबिक तस्करी का सामान छिपाकर लाने के लिए बस की सीट के नीचे यह विशेष बॉक्स बनवाए गए थे। गिरफ्तार चारों आरोपियों के नाम अर्जुन सैनी, विनय, अंकित और नरेश है।
पुलिस के मुताबिक जब्त की गई वोल्वो बस गाजियाबाद के निवासी सुनील की है। ओडिशा से मेरठ तक अपनी बस चलवाता है। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने कार्रवाई करने वाली पुलिस की टीम को 20 हजार रुपए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।


Share

Related posts

अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला: राष्ट्रपति निकोलस मादुरो गिरफ्तार होने का दावा, न्यूयॉर्क ला रही अमेरिकी सेना

samacharprahari

एमेज़ॉन के ‘आई हैव स्पेस’ से जुड़े 3000 पार्टनर

samacharprahari

प रे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा ने की वेबिनार के ज़रिये खिलाड़ियों से चर्चा

Prem Chand

Leave a Comment