ताज़ा खबर
Other

नरेश गोयल की 538 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी जब्त

Share

नई दिल्ली, 01 नवंबर 2023। प्रवर्तन निदेशालय ने कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़ी धन शोधन जांच के तहत जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल, उनके परिवार के सदस्यों और कंपनियों की लंदन, दुबई और भारत में करीब 538 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की है। कुर्क की गई संपत्तियों में 17 फ्लैट, बंगले और वाणिज्यिक परिसर शामिल हैं। लंदन, दुबई और भारत के विभिन्न शहरों में स्थित ये संपत्तियां जेट एयर प्राइवेट लिमिटेड और जेट एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड जैसी विभिन्न कंपनियों, गोयल, उनकी पत्नी अनीता और बेटे निवान के नाम पर हैं। ईडी ने गोयल (74) को एक सितंबर को गिरफ्तार किया था और एजेंसी ने मंगलवार को मुंबई में विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत के समक्ष उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।


Share

Related posts

सिद्धू ने कोर्ट में किया सरेंडर, रोड रेज केस में काटेंगे एक साल की कैद

Prem Chand

महाराष्ट्र की सियासत में इस बार महिलाएं होंगी गेमचेंजर, 40 सीटों पर रहेगा असर

Prem Chand

सरकारी बस पलटने से नौ यात्रियों की मौत, 25 घायल

Prem Chand

एनआईए ने छापेमारी के बाद ‘टैल्क मिश्रित मादक पदार्थ’ जब्त किया

samacharprahari

बंगाल में हिंसा के बीच राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

samacharprahari

माइक्रोसॉफ्ट ने बिजनेसेस को इंटेलिजेंट सप्‍लाई चेन्‍स बनाने में सहयोग दिया

Vinay