ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

नक्सल हमले में 5 जवान शहीद, 10 नक्सली ढेर

Share

मौके पर 250 से ज्यादा नक्सलियों के होने का अनुमान
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान पांच जवान शहीद हो गए, जबकि 12 अन्य जवान घायल हुए हैं। शहीद होने वाले जवानों में डीआरजी के 3 और सीआरपीएफ के 2 जवान शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से एक महिला नक्सली का शव बरामद किया है। राज्य के नक्सल विरोधी अभियान के पुलिस उप महानिरीक्षक ओपी पाल ने इसकी पुष्टि की है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने मुठभेड़ में घायल हुए जवानों को बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
आईजी बस्तर पी. सुंदरराज ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी में मुठभेड़ में कम से कम 9 नक्सली मारे गए हैं, जबकि लगभग 15 अन्य घायल हुए हैं। अनुमान के अनुसार, वहां 250 नक्सली थे। फिलहाल भारतीय वायु सेना ने सुकमा में बचाव कार्यों में अर्धसैनिक बलों की मदद के लिए एमआई -17 हेलीकॉप्टरों को तैनात कर दिया है।


Share

Related posts

राणा दंपति ने यूसुफ लकड़ावाला से लिए 80 लाख, ED करे जांच – संजय राउत

Prem Chand

टेस्ट क्रिकेट वाली सूची में तीसरे पायदान पर पहुंचीं इंग्लैंड

samacharprahari

राज्यपाल ने कहा-‘सत्र बुलाने के लिए माननी होगी यह शर्त’

samacharprahari

पीएमसी के अधिग्रहण का रास्ता साफ

samacharprahari

अखिलेश ने चुनाव आयोग का बताया उम्मीद की किरण

samacharprahari

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने नवनीत राणा के घर में घुसने की कोशिश की

Prem Chand