ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरदुनिया

धोखाधड़ी करने के जुर्म में भारतीय को नौ साल की जेल

Share

कार सेल्समैन बताकर की 200 से अधिक खरीदारों के साथ ठगी

लंदन। ब्रिटेन की एक अदालत ने भारतीय मूल के एक व्यक्ति को दस लाख पाउंड से अधिक की धोखाधड़ी करने के जुर्म में नौ वर्ष की कैद की सजा सुनाई है। खुद को कार सेल्समैन बताकर उसने 200 से अधिक कार खरीदारों के साथ ठगी की थी। आरोपी रवीन्द्र सिंह रंधावा (30) को धोखाधड़ी के 20 मामलों और धनशोधन के एक मामले में दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड के एक्सटर क्राउन कोर्ट ने सजा सुनाई।
ब्रिटेन की क्राउन अभियोजन सेवा (सीपीएस) के अनुसार, रंधावा फर्जी कार बिक्री गिरोह का प्रमुख था और खुद को वैध सेल्समैन बताकर खरीदारों से पुराने वाहनों के लिए बड़ी कीमत वसूलता था। सीपीएस विशेषज्ञ धोखाधड़ी डिवीजन के विशेषज्ञ अभियोजक साराह मेलो ने कहा,‘रंधावा आदतन अपराधी है और पुराने वाहन खरीदने के इच्छुक लोगों को शिकार बनाता है। वह बड़े तरीके से अपराध को अंजाम देता है।’ मेलो ने कहा,‘वह अपने पुराने शिकार की जानकारी के जरिए गैराज की जानकारी और वाहन का पता लगा लेता था और इससे लोगों को उस पर शक नहीं होता था।’ रंधावा एक ही वाहन को कई बार बेच देता था और उनसे पैसे ले लेता था और जब लोग उस गैराज पर पहुंचते थे तो वहां उन्हें वाहन नहीं मिलता था। रंधावा के साथ ही उसके दो सहयोगियों को 20 और 27 माह की कैद की सजा सुनाई गई है।


Share

Related posts

ईडी ने पुष्पक समूह की अचल संपत्तियों को किया कुर्क

Prem Chand

मराठा आरक्षण की पेंच छुड़ाने फिर सरकारी कोशिश तेज

samacharprahari

बायोसअप ने कोविड-19 सेफ्टी प्रोडक्ट्स लॉन्च किए

samacharprahari

रायगढ़ में 103 गांवों पर मंडराया भूस्खलन का खतरा

Prem Chand

रखवालों ने ही कांग्रेस की जमीन लूट ली : पटोले

samacharprahari

तेजस की डिलीवरी लेट, सुरक्षा पर खतरा ग्रेट

samacharprahari