ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

धमकाने वाली भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: ठाकरे

Share

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को शिवसेना की बोली में भाजपा पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि धमकाने वाली भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धमकाने वाली भाषा बोलने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने भाजपा विधायक प्रसाद लाड की कथित टिप्पणी के जवाब में यह बयान दिया।

बता दें कि भाजपा नेता लाड ने कहा था कि अगर जरूरी हुआ तो मध्य मुंबई में शिवसेना पार्टी के मुख्यालय शिवसेना भवन को ध्वस्त कर दिया जाएगा। हालांकि, बाद में उन्होंने टिप्पणी को वापस ले लिया और खेद व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया ने उनकी बात को संदर्भ से बाहर प्रस्तुत किया था।

बीडीडी चॉल पुनर्विकास परियोजना के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ठाकरे ने अपनी तीन- पार्टियों वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को “ट्रिपल सीट” सरकार बताया। सरकार में शिवसेना के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस शामिल हैं। हिंदी फिल्म “दबंग” के एक संवाद को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “किसी को भी हमें थप्पड़ मारने की भाषा नहीं बोलनी चाहिए, क्योंकि हम इतना जोर का थप्पड़ पलट कर मारेंगे कि दूसरा व्यक्ति अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाएगा।”

उन्होंने चॉल पुनर्विकास परियोजना के लाभार्थियों से परियोजना पूरी होने के बाद लालच में नहीं पड़ने को कहा। ठाकरे ने कहा कि पुनर्विकास के निर्माणों में मराठी संस्कृति को किसी भी कीमत पर संरक्षित किया जाना चाहिए क्योंकि चॉलों की एक ऐतिहासिक विरासत है, जहां क्रांतिकारियों ने अपना जीवन दिया है और ये संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के साक्षी भी हैं। कार्यक्रम में मौजूद राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि बीडीडी चॉल की विरासत की रक्षा की जानी चाहिए और मराठी भाषी लोगों को पुनर्विकसित घरों में ही रहना चाहिए।


Share

Related posts

उज्जैन: आश्रम के आचार्यों पर बच्चों के यौन शोषण का आरोप

Prem Chand

सेना के अनुचित नकारात्मक चित्रण पर वायुसेना नाराज

samacharprahari

मुख्यमंत्री योगी बस कानून बना रहे, कानून-व्यवस्था नहीं सम्भाल पा रहे : सपा

samacharprahari

आजम के स्कूल पर लगा ताला, अखिलेश बोले- ताले बनना थोड़े बंद हो जाएंगे, सरकार भी कितने दिल चलेगी…

samacharprahari

रूस ने यूक्रेन के सबसे बड़े हाइड्रो प्लांट को बनाया निशाना

Prem Chand

कर्नाटक के 2 पूर्व सीएम सहित 64 लोगों को जान से मारने की धमकी

Prem Chand