ताज़ा खबर
Other

कर्नाटक के 2 पूर्व सीएम सहित 64 लोगों को जान से मारने की धमकी

Share

बेंगलुरु, 9 अप्रैल 2022 । कर्नाटक के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों सिद्धारमैया, एचडी कुमारस्वामी और प्रसिद्ध प्रगतिशील साहित्यकार के. वीरभद्रप्पा सहित 64 लोगों को जान से मारने की धमकी वाले संदेश मिले हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहे हैं. पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा कड़ी करने पर विचार किया है. कर्नाटक में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस संदेश में कहा गया है, “मौत आपके चारों ओर छिपी है, मरने के लिए तैयार रहें. मैसेज करने वाले बदमाशों ने खुद को सहिष्ण हिंदू बताया है.

पत्र में आगे लिखा है, “आप विनाश के रास्ते पर हैं. मृत्यु आपके बहुत करीब है. आप तैयार रहें. मौत आपको किसी भी रूप में मार सकती है. अपने परिवार के सदस्यों को सूचित करें और अपने अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर लें.” पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सरकार को इस तरह की धमकियों को हल्के में नहीं लेने की चेतावनी दी है. उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा से प्रगतिशील विचारक और लेखक के. वीरभद्रप्पा और राज्य में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पर सरकार की चुप्पी का विरोध करने वाले अन्य लेखकों को भी सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह किया.


Share

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत भूषण को अवमानना का दोषी ठहराया

samacharprahari

पटरी से उतरी गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस

Amit Kumar

बाबरी विध्वंस मामला: सीबीआई अदालत 30 सितंबर को सुनाएगी फैसला

samacharprahari

मोबाइल डेटा स्पीड में नेपाल, श्रीलंका और पाकिस्तान से पिछड़ा भारत: ऊकला

samacharprahari

इंडिया पोस्ट ने फेक वेबसाइट को लेकर जारी की एडवाइजरी

Prem Chand

अवध ओझा “आप” में शामिल

Prem Chand