ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से यातायात सुगम होगा : गडकरी

Share

पुणे। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को पुणे और पश्चिमी महाराष्ट्र की विभिन्न सड़क परियोजनाओं की समीक्षा करने के बाद कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पूरा हो जाने के बाद पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर वर्तमान यातायात दबाव घटेगा और वाहनों की आवाजाही सुगम होगी। पुणे में चांदनी चौक पर निर्माणाधीन बहुस्तरीय फ्लाईओवर परियोजना का निरीक्षण करने के बाद गडकरी ने कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों, ठेकेदारों और स्थानीय महानगर पालिका प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के लिए एक योजना तैयार करने का निर्देश दिया है, ताकि यह कार्य अगले एक साल में पूरा हो जाए।
भाजपा सांसद ने यह भी कहा कि वाहन मालिकों को यदि अच्छी सेवाएं चाहिए तो उन्हें सड़क कर देना होगा। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का काम चल रहा है। इसके पूरा हो जाने के बाद पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर यातायात भार घटेगा। फिलहाल उत्तरी और दक्षिणी राज्यों के बीच यातायात का एक बड़ा हिस्सा मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से गुजरता है।’ दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे राष्ट्रीय राजधानी को देश की वाणिज्यिक राजधानी से जोड़ने वाला 1250 किलोमीटर लंबा राजमार्ग है।


Share

Related posts

नासिक ड्रग्स फैक्ट्री केस: आठ आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पुलिस ने की पूछताछ

samacharprahari

मरते तारे में हुए विस्फोट से पैदा हुआ था नेब्यूला

samacharprahari

सुरक्षित संपत्ति के रूप में उभर रहा गोल्ड

samacharprahari

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला 3000 करोड़ दान, 1500 करोड़ खर्च

samacharprahari

दुनिया में 66 हजार लोगों के पास है बेशुमार दौलत!

samacharprahari

अमेरिकी वाणिज्य मंत्री का दावा, ‘भारत हमसे माफ़ी मांगेगा’

samacharprahari