ताज़ा खबर
OtherTop 10दुनिया

दलाई लामा ने वैश्विक शांति हासिल करने के लिए काम करने का आग्रह किया

Share

धर्मशाला। जापान के दो नगरों- हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराए जाने की 75 वीं बरसी पर दलाई लामा ने सरकारों, संगठनों और लोगों से आग्रह किया है कि वे शांति और सैन्यमुक्त दुनिया के लिए काम करें। उन्होंने एक बयान में कहा कि 20 वीं सदी के दौरान कई महान विकास होने के बावजूद वह हिंसा का युग भी था, जिसमें करीब 20 करोड़ लोग मारे गए। उस दौरान परमाणु हथियारों का भीषण उपयोग भी किया गया।

दलाई लामा ने कहा कि अब परस्पर बढ़ती निर्भरता वाले विश्व में हमारे पास इसे अधिक शांतिपूर्ण सदी बनाने का मौका है। उन्होंने कहा कि हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराए जाने की 75 वीं बरसी पर वह सरकारों, संगठनों और लोगों से आग्रह करते हैं कि वे अपने जीवन में शांति की उपलब्धि हासिल करने के लिए खुद को फिर से
समर्पित करें। टकराव की स्थिति को बातचीत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए और बल का प्रयोग नहीं करना चाहिए। हमें परमाणु हथियारों के खतरे को खत्म करने की जरूरत है और इसका अंतिम मकसद विसैन्यीकृत दुनिया बनाना है। उन्होंने कहा कि युद्ध का अर्थ हत्या है। हिंसा से हिंसा पैदा होती है। हमें हथियारों के उत्पादन को रोकने शांतिपूर्ण दुनिया बनाने की जरूरत है।


Share

Related posts

साकीनाका रेप-मर्डर केसः दोषी को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

samacharprahari

कठुआ में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, जवानों ने 2 दहशतगर्द किए ढेर

samacharprahari

मुंबई के पूर्व सीपी का नाम लेने वाले कारोबारी से हटा मकोका

Prem Chand

योगी के मंत्री धर्मपाल बोले- गोबर में होता है लक्ष्मी का वास

samacharprahari

US-ब्रिटेन ने किए हूतियों के 13 ठिकानों पर हमले

samacharprahari

ईडी पर आरोपों से जुड़ा केस ट्रांसफर

Prem Chand