ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरभारतराज्य

तेलंगाना में CBI जांच पर रोक, नहीं कर पाएगी जांच

Share

केंद्रीय जांच एजेंसी को दी गई सहमति वापस लेने वाला 10वां राज्य बना

हैदराबाद। तेलंगाना सरकार ने केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को दी गई आम सहमति वापस ले ली है। अब सीबीआई राज्य के मामलों की जांच नहीं कर पाएगी। तेलंगाना ऐसा 10वां राज्य बन गया है, जिसने सीबीआई को मिली आम सहमति वापस ली है।

पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब और मेघालय जैसे राज्यों ने सीबीआई से अपने-अपने राज्यों में मामलों की जांच के लिए आम सहमति वापस ले ली थी। महाराष्ट्र में ठाकरे सरकार ने भी पहले सहमति वापस ली थी, लेकिन बाद में सरकार बदलने पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यह फैसला रद्द कर दिया था।

तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव ने बीजेपी पर विधायकों को खरीदने के लिए बड़ी रकम की पेशकश करने का आरोप लगाया था। इस मामले में बीजेपी सीबीआई जांच की मांग कर रही थी।
हालांकि, सरकारी आदेश दो महीने पहले जारी किया गया था, लेकिन शनिवार को एएजी ने हाई कोर्ट को टीआरएस विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले की सीबीआई जांच की मांग करने वाली बीजेपी की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह जानकारी दी।


Share

Related posts

वे मुझे मार सकते हैं, लेकिन मेरे विचारों को नहीं: भगत सिंह

samacharprahari

गैंगरेप केस में MLA विजय मिश्रा का पोता गिरफ्तार

samacharprahari

ED की बड़ी कार्रवाई: अवैध सट्टेबाज़ी केस में 7.93 करोड़ की संपत्ति कुर्क, कई सेलिब्रिटी घेरे में

Prem Chand

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस की रैपिड सेवा शुरू

samacharprahari

भूकंप के तेज झटके से फिर हिली नेपाल की धरती, तीव्रता 6.0 मापी गई

samacharprahari

ओबीसी आरक्षण: न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार को आंकड़े देने का निर्देश दिया

samacharprahari