ताज़ा खबर
Other

झोपड़ी हटवाने पहुंचे भाजपा नेता को महिला ने पीटा

Share

कानपुर , 05 अक्टूबर : कानपुर में एक महिला की झोपड़ी हटवाने पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की पिटाई कर दी गई. महिला और उनके साथ के लोगों ने भाजपा नेता को पीट-पीटकर कपड़े तक फाड़ दिए. फिलहाल भाजपा नेता ने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करा दी है. वहीं, एक महिला ने भी भाजपा नेता के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में थाने में शिकायत दी है. मामले में पुलिस का कहना है महिला ने और उसके घरवालों ने युवक की पिटाई की है. उसके कपड़े फाड़ भी डाले. एफआईआर दर्ज कर ली गई है. जांच की जा रही है. बता दें कि घटना कानपुर के नर्वल इलाके स्थित भगुआ पुर गांव की है. बताया जा रहा है राजकिशोर ने वहां पर एक जमीन का सौदा कराया था. जमीन के बगल में महिला की झोपड़ी थी जिसको हटाने के लिए वह बात करने पहुंचे थे.


Share

Related posts

“वोट खरीदना लोकतंत्र का अपमान”; मंत्री की स्वीकारोक्ति ने मत चोरी पर लगाई मुहर: हर्षवर्धन सपकाल

samacharprahari

लॉकडाउन लगा सकता है रियल एस्टेट की रिकवरी पर ग्रहण

samacharprahari

पूर्वोत्तर के पांच राज्यों में लगे भूकंप के झटके

samacharprahari

कट्टरपंथी गतिविधियों के आरोप में पुणे से एक इंजीनियर गिरफ्तार 

samacharprahari

मनी लॉन्ड्रिंग की आरोपी महिलाओं को बेल में नरमी नहीं

samacharprahari

जियो ने डोमेस्टिक वॉयस कॉल फ्री किया

samacharprahari