ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

जीरो बैलेंस होते ही एसबीआई ने पांच साल में वसूले 300 करोड़

Share

प्रहरी संवाददाता, मुंबई।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), पंजाब नेशनल बैंक सहित कई बैंक गरीब खाताधारकों के जीरो बैलेंस होने पर जमकर चार्ज वसूल रहे हैं। मूल बचत बैंक जमा खातों (बीएसबीडीए) पर भी कुछ सेवाओं के लिए अत्यधिक शुल्क की वसूली कर रहे हैं। यह खुलासा बॉम्बे आईआईटी की रिपोर्ट से हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2015-20 के दौरान एसबीआई ने 12 करोड़ बीएसबीडी खाताधारकों पर सेवा शुल्क लगाकर 300 करोड़ रुपये से अधिक रकम जुटाई है।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-बंबई (आईआईटी-बंबई) के प्रोफेसर आशीष दास ने कहा कि बीएसबीडीए पर कुछ बैंकों द्वारा रिजर्व बैंक के नियमनों का प्रणालीगत उल्लंघन करने के मामले में एसबीआई का नाम सबसे पहले आता है। वर्ष 2015-20 के दौरान एसबीआई ने 12 करोड़ बीएसबीडी खाताधारकों पर सेवा शुल्क लगाकर 300 करोड़ रुपये से अधिक रकम जुटाई है। एसबीआई ने वर्ष 2018-19 में ही 72 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जबकि वर्ष 2019-20 में 158 करोड़ रुपये जुटाए गए। देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने भी अपने 3.9 करोड़ बीएसबीडी खाताधारकों से 9.9 करोड़ रुपये जुटाए हैं।


Share

Related posts

मजदूर संघ के हमले में 19 पुलिसकर्मी घायल, 27 गिरफ्तार

Prem Chand

सुब्रमण्यम स्वामी बोले- मोदी ने कम कराया भारत का स्वाभिमान

Prem Chand

चालू वित्त वर्ष में 11 प्रतिशत रहेगी वृद्धि दर: एसएंडपी

samacharprahari

सेक्स रैकेट की दो महिलाएं अरेस्ट

samacharprahari

अपनी जमीन बचाने खेत में लेट गए अपर जिला जज

Vinay

मुंबई–ठाणे में भारतीय सेना की भर्ती रैली संपन्न, 10 हजार से अधिक युवाओं की हुई स्क्रीनिंग

samacharprahari