ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर

Share

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में शुक्रवार सुबह लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में स्थित अनंतनाग जिले के सिरहामा में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर गुरुवार को इलाके की घेराबंदी की गई और तलाश अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान देर रात आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारी ने बताया कि इलाके में रातभर कड़ी घेराबंदी रखी गई, ताकि आतंकवादी बच कर भाग नहीं सकें। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में शुक्रवार सुबह लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियारों एवं गोला बारूद समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान जारी है। इससे पहले पुंछ जिले में संघर्ष विराम के दौरान पाकिस्तान सेना की गोलाबारी में एक जवान शहीद हुआ था।


Share

Related posts

मुंबई आतंकी हमला: तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 9 जुलाई तक बढ़ी

samacharprahari

मेरा परिवार ही मेरी जिम्मेदारी मुहिम को सफल बनाएं: पाटील

samacharprahari

रिलायंस चेयरमैन पर सेबी ने लगाया 15 करोड़ का जुर्माना

samacharprahari

ओएनजीसी को अपनी हिस्सेदारी बेचने को कहा गया

samacharprahari

गहलोत ने की विधायकों से लोकतंत्र बचाने की अपील

samacharprahari

देश में नकली करेंसी की बरामदगी 190 प्रतिशत बढ़ी

Amit Kumar