ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

घट रहा है देश का विदेशी मुद्रा भंडार

Share

फॉरेन करंसी में 1.15 अरब डॉलर की कमी, घटकर 571.56 अरब डॉलर पर पहुंचा

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार घट रहा है। 22 जुलाई तक फॉरेन रिजर्व 1.152 अरब डॉलर घटकर 571.56 अरब डॉलर रह गया। डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में लगातार कमजोरी के बीच विदेशी मुद्रा भंडार घटा है।

इससे पहले भी विदेशी मुद्रा भंडार 7.541 अरब डॉलर घटकर 572.712 अरब डॉलर रह गया था। हालांकि इस दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 14.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 38.502 अरब डॉलर हो गया है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट का कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों का घटना है। यह कुल मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं। समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 1.426 अरब डॉलर घटकर 510.136 अरब डॉलर रह गई हैं।
डॉलर में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा भंडार में रखे जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में मूल्यवृद्धि अथवा मूल्यह्रास के प्रभावों को शामिल किया जाता है।


Share

Related posts

सरकार बदलने पर ही जनता का दुख-दर्द दूर होगा : अखिलेश

Prem Chand

निजी अस्पताल में टीके की अधिकतम कीमत 250 रुपए

samacharprahari

कॉरपोरेट बिचौलियों के साथ मिल कर ‘खेल’

samacharprahari

महाराष्ट्र में खसरे के 8 संदिग्ध मरीज़ों की मौत, अब तक 503 मामले दर्ज

Prem Chand

राखी, रानी और राजनीति

samacharprahari

नवाब मलिक को ईडी के छापे से लगता है डर!

samacharprahari