ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

गिरता रुपया खोल रहा सरकार के दावों की पोल

Share

नहीं थम रही है रुपये में गिरावट, रेकॉर्ड निचले स्तर पर

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। भाजपा सरकार भले ही लाख दावा कर ले कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है, लेकिन डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। कमजोर रुपया सरकारी दावों की पोल खोल रहा है। बुधवार को भी डॉलर के मुकाबले रुपया 61 पैसे कमजोर होकर अब तक के रेकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया।

बता दें कि जुलाई से अक्टूबर 2022 में अब तक भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले करीब 3.16 प्रति डॉलर तक फिसल चुका है, जबकि पिछले साल के मुकाबले यह 9.12 प्रति डॉलर तक कमजोर हुआ है। पिछले 22 वर्षों में यानी वर्ष 2000 से अक्टूबर 2022 तक डॉलर के मुकाबले रुपया 38.09 प्रति डॉलर तक लुढ़का है। वर्ष 2010 में भारतीय रुपया 45.73 प्रति डॉलर पर था, जो आज लुढ़ककर 83.01 डॉलर के पार हो गया।

पिछले सप्ताह केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भारतीय रुपये में जारी भारी गिरावट को लेकर जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने एक अलग ही बयान दे दिया। वित्त मंत्री ने कहा, ‘रुपया गिर नहीं रहा, बल्कि डॉलर निरंतर मजबूत हो रहा है। डॉलर के आगे अन्य सभी देशों की करंसी की हालत एक जैसी है।’ उन्होंने यह नहीं बताया कि जब देश की इकोनॉमी लगातार बढ़ रही है तो रुपया कमजोर क्यों हो रहा है।


Share

Related posts

रिलायंस रिटेल के विदेशी पार्टनर ने दो साल में छोड़ दिया साथ !

samacharprahari

पवई की एक इमारत में आग

Prem Chand

बिजली चोरी के जुर्म में कंपनी मालिक को दो साल की जेल

samacharprahari

पश्चिम रेलवे को 1429 करोड़ का नुकसान

samacharprahari

यूपी में एनकाउंटर्स पर जश्न, अधिकारियों को मिलता है प्रमोशन !

samacharprahari

इटारसी में पकड़ा गया पत्नी का हत्यारा

Vinay