ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरभारतराज्य

महाराष्ट्र में CBI पर लगी रोक हटी, शिंदे सरकार ने बदला फैसला

Share

उद्धव ठाकरे के फैसले को एकनाथ शिंदे ने बदला, राज्य में मामले की जांच कर सकेगी सीबीआईमुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को उद्धव ठाकरे की पूर्ववर्ती सरकार का एक और फैसला बदल दिया है। शिंद ने सीबीआई से राज्य के मामलों की जांच के लिए वापस ली गई आम सहमति के फैसले को पलट दिया है।

एक अधिकारी ने बताया कि शिंदे सरकार ने सीबीआई को दी जाने वाली आम सहमति फिर से बहाल कर दी है। इस फैसले के बाद सीबीआई को अब राज्य के मामलों की जांच के लिए राज्य सरकार से मंजूरी नहीं लेनी होगी।

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के पास गृह विभाग का भी जिम्मा है। होम मिनिस्ट्री ने महाविकास आघाडी सरकार के फैसले को पलटने के प्रस्ताव दिया था, जिसे मुख्यमंत्री शिंदे ने मंजूरी दे दी है।

उद्धव ठाकरे की सरकार ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार राजनीतिक बदले के लिए जांच एजेंसी का गलत इस्तेमाल कर रही है। इसके बाद ठाकरे सरकार ने सीबीआई से राज्य में किसी भी मामले को जांच के लिए आम सहमति वापस ले ली थी।


Share

Related posts

महाकुंभ में फिर आग लगी, कई पंडाल जले: दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं, भीड़ को हटाया गया

Prem Chand

भारतीय समुद्री ताकत को नई धार, नौसेना को मिला स्टील्थ युद्धपोत ‘उदयगिरि’

samacharprahari

घटिया सामान बेचने पर जुर्माना और जेल का प्रावधान

samacharprahari

कोरोना प्रबंधन की खामियों का सोशल मीडिया पर ऑडियो-वीडियो जारी करें युवा : अखिलेश यादव

Amit Kumar

रक्षा मत्री का लद्दाख दौरा टला

Prem Chand

यूक्रेन को फाइनल वार्निंग! रूस से मिली फॉदर ऑफ आल बॉम्ब गिराने की धमकी

Prem Chand