Samachar Prahari
Other

विरार में 28 नवंबर से 08 दिसंबर तक चलेगी भारतीय सेना भर्ती प्रक्रिया

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। आर्मी रिसर्च ऑफिस (एआरओ) मुंबई के तहत भारतीय सेना भर्ती रैली (चयन प्रक्रिया का चरण 2) 28 नवंबर से 08 दिसंबर 2024 तक विरार (पूर्व) के जीवदानी ग्राउंड में आयोजित की जाएगी।
यह रैली महाराष्ट्र के आठ जिलों मुंबई, मुंबई उपनगर, नासिक, ठाणे, पालघर, रायगढ़, धुले और नंदुरबार के अग्निवीर उम्मीदवारों के लिए आयोजित हो रही है। इन अग्निवीरों को अप्रैल 2024 में ऑनलाइन सीईई में शॉर्टलिस्ट किया गया था। महाराष्ट्र से शॉर्टलिस्ट किए गए सभी धार्मिक शिक्षक (आरटी) जेसीओ भी उम्मीदवार भी रैली में शामिल होंगे।
इस भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक फिटनेस परीक्षण, शारीरिक माप परीक्षण, दस्तावेजों की जांच और मेडिकल स्क्रीनिंग शामिल होगी।


Share

Related posts

‘स्वस्थ भारत’ और ‘मजबूत बुनियाद’ पर रफ्तार पकड़ेगी अर्थव्यवस्था

samacharprahari

मथुरा स्थित कृष्ण कूप की पूजा के अधिकार के लिए हाई कोर्ट में अर्जी

Prem Chand

यूपी ब्यूरोक्रेसी की चौंकाने वाली खबर; पूर्व IAS के घर से 50 करोड़ चोरी, न कोई FIR, ना शिकायत

Prem Chand

Leave a Comment