ताज़ा खबर
Otherताज़ा खबरराज्य

कोस्टल रोड के लिए टाटा गार्डन के पेड़ काटने पर रोक

Share

मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने कोस्टल रोड परियोजना के लिए टाटा गार्डन के पेड़ों को काटने पर रोक लगा दी है। बुधवार को हाई कोर्ट ने बीएमसी को निर्देश दिया कि मुंबई कोस्टल रोड परियोजना के लिए दक्षिण मुंबई में स्थित टाटा गार्डंस में 21 मई तक पेड़ों की कटाई बंद कर दे। न्यायमूर्ति एस. जे. काथावाला और न्यायमूर्ति एस. पी. तावडे की पीठ ने सोसाइटी ऑफ इंप्रूवमेंट ग्रीनरी एंड नेचर नामक संस्था की एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान यह निर्देश दिया। अगली सुनवाई 21 मई को होगी।

याचिका में मुंबई कोस्टल रोड परियोजना के लिए ब्रीच कैंडी स्थित टाटा गार्डन्स में पेड़ों को काटने के फैसले को  चुनौती दी गई है। बीएमसी की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील आस्पी चिनॉय और वकील जोएल कार्लोस ने पीठ को बताया कि छह जनवरी 2021 में मनपा की वृक्ष प्राधिकरण समिति ने एक आदेश पारित कर परियोजना के लिए पेड़ों को काटे जाने की मंजूरी दी थी। चिनॉय ने पीठ को बताया, ’61 पेड़ों को काटा जाना था, जबकि 79 को दूसरे स्थान पर प्रतिरोपित किया जाना था। पेड़ों की कटाई पहले ही शुरू हो चुकी है और कुछ पेड़ अब तक काटे जा रहे हैं।’


Share

Related posts

रिलायंस रिटेल ने फ्यूचर ग्रुप डील के लिए मियाद छह महीने बढ़ाई

samacharprahari

पाठक जी पढ़ाते रहे ईमानदारी का पाठ, उनके DEO के पास मिली अकूत संपत्ति

samacharprahari

…तो 225 किमी की रफ्तार से दौड़ने लगेंगी रेलगाड़ियां!

samacharprahari

लॉस एंजिलेस के जंगलों की आग हॉलीवुड हिल्स तक पहुंची, अफरा-तफरी का माहौल

samacharprahari

Israel-Hamas War: इस्राइल पर ईरान-हिज्बुल्ला के हमले का खतरा, US की चेतावनी

samacharprahari

छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर में नक्सलियों ने अपने ही साथी को उतारा मौत के घाट

Prem Chand