ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

कोविड-19 ने महिलाओं को बेरोजगार किया

Share

मुंबई। पिछले साल कोविड महामारी से लगाए गए लॉकडाउन के बाद अधिकांश भारतीय महिला कर्मचारियों को अपना कैरियर बीच में ही छोड़ देना पड़ा। लगभग 71 फीसदी कार्यालयों में कामकाजी पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की मौजूदगी दर अब केवल 11 प्रतिशत रह गई है। महिलाओं में बेरोजगारी की दर 17 फीसदी रही, जबकि पुरुषों की बेरोजगारी दर 6 फीसदी है। हालांकि सर्वेक्षण में यह बात भी सामने आया है कि कोविड-19 के दौर से निकलने के लिए संघर्ष कर रही अधिकांश महिलाएं अब अपनी सेहत पर अधिक ध्यान देने के साथ ही कोई नया कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भरता हासिल करने व उद्यमी बनने के सपने देख रही हैं।
सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनामी (सीएमआईई) की रिपोर्ट के अनुसार, कोविड महामारी ने श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी की दर को कम कर दिया है। कंपनियों के बंद हो जाने व अचानक नौकरी से हाथ धो बैठने से महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ा है।


Share

Related posts

ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर सोना-चांदी: 1.66 लाख के पार पहुंचा सोना, चांदी की 3.7 लाख की ऊंची छलांग

samacharprahari

फ्रांस में जासूसी मामले में आइकिया पर लगा 12 लाख डॉलर का जुर्माना

samacharprahari

भारत के पास दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला स्टार्ट-अप इको-सिस्टम : प्रधानमंत्री मोदी

Prem Chand

जस्टिस यूयू ललित होंगे देश के नए मुख्य न्यायाधीश

samacharprahari

गेमिंग ऐप के संचालकों पर छापे

Prem Chand

सांसदों के वेतन-भत्ते में 30 फीसदी की होगी कटौती

samacharprahari