ताज़ा खबर
Politicsराज्य

कोरोना संक्रमित डाककर्मियों को आर्थिक मदद

Share

राज्यपाल से एक लाख रुपए की मदद मिली

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने डाक विभाग में कोरोना प्रभावित कर्मचारियों की आर्थिक मदद के लिए एक लाख रुपये का व्यक्तिगत योगदान दिया। राज्य के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल हरिश्चंद अग्रवाल ने राजभवन में राज्यपाल से एक लाख रुपये का चेक स्वीकार किया। इस अवसर पर सहायक पोस्ट मास्टर जनरल श्रीनिवास व्यवहारे भी उपस्थित थे।

बता दें कि नवंबर में महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में डाक विभाग के महाराष्ट्र और गोवा मंडल की ओर से “ढाई आखर” राज्य स्तरीय पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस स्पर्धा में राज्यपाल कोश्यारी ने 25,000 रुपये का प्रथम पुरस्कार जीता था। इस प्रतियोगिता में, राज्यपाल को “प्रिय बापू अमर है” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय पत्र की श्रेणी में एक निबंध लिखने के लिए पहला पुरस्कार मिला था। इस पुरस्कार राशि में उन्होंने अपने स्वयं के 75,000 रुपये जोड़ते हुए यह राशि महाराष्ट्र पोस्टल सर्कल वेलफेयर फंड के नाम पर डाक विभाग के कोरोना प्रभावित कर्मचारियों को सौंप दी।


Share

Related posts

अभिनेता के साथ केवाईसी के नाम पर ठगी

Prem Chand

महंगाई की दोहरी मार: FMCG कंपनियों की नई तैयारी, दाम बढ़ाने के साथ पैकेट में कम मिलेगा सामान

samacharprahari

462 इंफ्रा प्रोजेक्ट की मूल लागत में 4.38 लाख करोड़ की बढ़ोतरी

samacharprahari

इराक, सीरिया में आईएस के हजारों आतंकवादी सक्रिय : संरा

samacharprahari

दो गुट और दो मैदान..महाराष्ट्र में ठाकरे और शिंदे का शक्ति प्रदर्शन

samacharprahari

20 अमीरों के पास 463 अरब डॉलर की दौलत !

samacharprahari