ताज़ा खबर
Other

कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर

Share

श्रीनगर, 8 मई 2022।  जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए जिनमें लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक पाकिस्तानी आतंकवादी भी शामिल है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुलगाम के चेयन देवसर इलाके में मुठभेड़ तब शुरू हुई, जब सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी में दोनों आतंकवादी मारे गए। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने इससे पहले कहा था कि मुठभेड़ में घिरे आतंकवादियों में से एक पाकिस्तानी है। उन्होंने कहा था, ‘‘आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक पाकिस्तानी आतंकवादी (हैदर) और एक स्थानीय आतंकवादी सुरक्षाबलों से जारी मुठभेड़ में शामिल है।” कुमार के अनुसार, हैदर उत्तरी कश्मीर में दो साल से अधिक समय से सक्रिय था और वह कई आतंकी वारदातों में शामिल रहा था।


Share

Related posts

नहर में पानी नहीं आने से किसान परेशान

Prem Chand

आगे बढ़ने के बजाय पीछे जा रहा है उत्तर प्रदेश : अखिलेश

samacharprahari

यूपी के सीएम पर अब नहीं चलेगा हेट स्पीच देने का केस

samacharprahari

तलोजा जेल के ‘अंडा सेल’ में कैद हैं नवलखा

samacharprahari

सरकार के फैसले के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे कारोबारी

samacharprahari

एनआईआरएफ रैंकिंग में आईआईटी मद्रास सर्वश्रेष्ठ संस्थान

samacharprahari