ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनियाभारत

काबुल एयरपोर्ट के बाहर लगातार 2 धमाके

Share

4 अमेरिकी सैनिकों समेत 13 लोगों की मौत; सभी उड़ानें रद्द
मुंबई में हाई अलर्ट

काबुल। अफगानिस्तान में आतंकी हमलों के अलर्ट के बीच काबुल एयरपोर्ट के बाहर दो बड़े धमाके हुए। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने तालिबान प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि ब्लास्ट में बच्चों समेत कम से कम 13 लोगों की मौत हुई है। गुरुवार को एक ब्लास्ट बैरन होटल के नजदीक और दूसरा ब्लास्ट भीड़भाड़ वाले मेन गेट पर हुआ है। काबुल बम धमाके के बाद मुंबई एयरपोर्ट सहित देश में सभी संवदेनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

बता दें कि दो दिन पहले ही अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया था कि काबुल एयरपोर्ट पर आतंकी हमला हो सकता है। तालिबान ने भी बताया था कि उसने आईएसएआईएस के चार लड़ाकों को एयरपोर्ट के बाहर रेकी करते हुए पकड़ा है।

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, विस्फोट का कारण आत्मघाती हमला है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने सिर्फ एक ब्लास्ट

की पुष्टि की है, लेकिन तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसके सैनिकों ने दो बड़े धमाकों की आवाज सुनी है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने दोनों धमाकों की पुष्टि की है। फॉक्स न्यूज के मुताबिक, ये हमला आतंकी संगठन आईएसआईएस ने किया है।

सीएनएन के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को हमले की जानकारी दे दी गई है। अब तक तीन अमेरिकी सैनिकों के जख्मी होने की खबर है। एयरपोर्ट पर लगातार फायरिंग की भी सूचना मिल रही है। एक अधिकारी ने कहा कि इस घटना में कई अफगानी मारे गए हैं। कई घायल भी हैं। पेंटागन ने भी फिदायीन हमले की पुष्टि की है।


Share

Related posts

50 से अधिक बेड वाले निजी अस्पताल लगाएं खुद का ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र

samacharprahari

गुजरात में मिला XE वेरिएंट का पहला केस, 4 राज्यों के लिए अलर्ट जारी

Prem Chand

आईएएस के बेटे ने की युवती को कुचलने की कोशिश, अब जांच करेगी SIT

samacharprahari

बांद्रा में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा

Amit Kumar

पालघर लिंचिंग मामले के 25 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

samacharprahari

मस्क के वकीलों ने कहा, ट्विटर 44 अरब डॉलर की नई बोली को ठुकरा रही

Amit Kumar