ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

कांग्रेस के ‘संकटमोचक’ के 15 ठिकानों पर सीबीआई का छापा, 50 लाख रुपये बरामद

Share

ईडी ने भी दर्ज किया था मनी लॉन्ड्रिंग का केस

नई दिल्‍ली। कर्नाटक के कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार और उनके भाई डीके सुरेश के कई ठिकानों पर केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) की टीम ने सोमवार को छापेमारी की है। भ्रष्‍टाचार के एक कथित मामले में सीबीआई डीके शिवकुमार के कर्नाटक और मुंबई समेत अन्‍य स्‍थानों पर मौजूद ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। डोडालाहल्‍ली, कनकपुरा और सदाशिव नगर में स्थित पुराने घरों पर भी की जा रही छापेमारी शामिल है। कांग्रेस नेता शिवकुमार से संबंधित भ्रष्टाचार मामले में परिसरों की तलाशी के दौरान 50 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

सीबीआई ने कांग्रेस नेता शिवकुमार से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में अनेक परिसरों की तलाशी ली और अब तक 50 लाख रुपये बरामद किए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सीबीआई आय से अधिक संपत्ति जुटाने से जुड़े मामले में कर्नाटक, दिल्ली एवं महाराष्ट्र में 15 स्थानों पर तलाशी ले रही है।

सीबीआई ने एक अन्य एजेंसी के सूत्र से मिली जानकारी के आधार पर कांग्रेस नेता के खिलाफ नया मामला दर्ज किया है। यह सूचना शिवकुमार के कर्नाटक सरकार में मंत्री रहने के दौरान जुटाई गई संपत्तियों के बारे में है। सीबीआई की टीमों ने प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सोमवार सुबह 15 स्थानों पर तलाशी शुरू की, जिनमें नौ कर्नाटक में, चार दिल्ली में और एक मुंबई में हैं।

जानकारी के अनुसार, सीबीआई की ओर से डीके शिवकुमार और उनके भाई डीके सुरेश से जुड़ी इमारतों पर सोमवार सुबह 6 बजे से छापेमारी की जा रही है। दोनों के अलावा उनके करीब इकबाल हुसैन के ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है। इससे पहले ईडी ने भी मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कॉंग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। ईडी की रिपोर्ट पिछले साल सौंपी गई थी। इस इनपुट के आधार पर सीबीआई ने यह छापेमारी की है।

 


Share

Related posts

बदलापुर में मालगाड़ी पटरी से उतरी, बोगी चकनाचूर

Aditya Kumar

केजरीवाल पर तीसरी बार हमला

Prem Chand

सुप्रीम कोर्ट से गुहार, अग्निपथ स्कीम को चुनौती

Vinay

महिला की सिर कटी लाश बरामद

Vinay

एनसीबी ने जब्त की ड्रग्स की बड़ी खेप

samacharprahari

परब को ईडी का समन, राजनीति गरमाई

samacharprahari