ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10टेकताज़ा खबरभारतराज्य

ऑपरेशन विस्फोटक मुक्त बन्दरगाह का सफल संचालन

Share

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। सुरक्षित और भयमुक्त समाज के लिए पुणे में दक्षिणी कमान ने ऑपरेशन विस्फोटक मुक्त बन्दरगाह का सफल संचालन किया। इस ऑपरेशन के तहत 1600 मीट्रिक टन विस्फोटकों को नष्ट किया गया। यह अनएक्सप्लोडेड ऑर्डेंस मुंबई, गुजरात, कानपुर, जयपुर और जोधपुर में कारखानों और स्टील स्क्रैप यार्ड से अनजाने में एकत्रित किया गया था। भारतीय सेना ने रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुणे स्थित केंद्रीय गोला बारूद डिपो से एक विशेष बम डिस्पोजल टीम ने पुलगांव में भारतीय सेना की मौजूदगी में इस ऑपरेशन को पूरा किया। विस्फोटकों को नष्ट करने से पहले इलाके का सर्वे किया गया। अनएक्सप्लोडेड ऑर्डेंस के सेग्रीगेशन और डिस्पोजल से पहले सेना की विशेष टीम ने शहर की सीमा के बाहर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की। मुंबई में 8 लाख से अधिक अनआइडेंटिफाइड एक्सप्लोजिव ऑब्जेक्ट (यूएक्सओ) को नष्ट करने के साथ ही दो हजार किलोग्राम आरडीएक्स व टीएनटी को भी हाल ही में बम निरोधक टीम ने निपटाया था।

 


Share

Related posts

मेहूल चोकसी को जांच का अंदाजा था, इसलिए भाग गया : सीबीआई

samacharprahari

पाकिस्तान में ईशनिंदा पर बैंक प्रबंधक की हत्या, सुरक्षाकर्मी को मौत की सजा

Prem Chand

धड़ाम से गिरते ही आग का गोला बना F-16… कैलिफोर्निया में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश, पायलट बाल-बाल बचा

Prem Chand

महाराष्ट्र में ‘फेसलेस आरटीओ’ शुरू

Prem Chand

लोकतंत्र के साथ ठगी करने की रणनीति बना रही है भाजपा : अखिलेश

samacharprahari

UP में 220 पदों के लिए 5.74 लाख युवाओं ने किया आवेदन

samacharprahari