ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेस

एयर-होस्टेस ने पर्ची भेजी- सर, कमोड पर बैठ जाइए, हम लैंड करने वाले हैं

Share

स्पाइसजेट की मुंबई से बेंगलुरु जाने वाली एक फ्लाइट में हुई घटना

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई । विमानन सेवाओं की लापरवाही के बारे में जितना लिखा जाए, कम ही है। ताजा मामला मुंबई-बेंगलुरु फ्लाइट का है। इस फ्लाइट से यात्रा करनेवाला एक पैसेंजर पूरे सफर टॉयलेट में फंसा रहा। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि लैंडिंग से पहले एयर होस्टेस ने एक पर्ची लिखी और गेट के नीचे से पैसेंजर को भेजा। एयर होस्टेस ने लिखा- सर, हमने गेट खोलने की पूरी कोशिश की, लेकिन हम गेट नहीं खोल सके। आप कमोड पर बैठ जाएं, बाद में आपको निकाल लिया जाएगा।

दरअसल, स्पाइसजेट की मुंबई से बेंगलुरु जाने वाली एक फ्लाइट में मंगलवार (16 जनवरी) को एक पैसेंजर पूरे सफर के दौरान टॉयलेट में फंसा रहा। टॉयलेट के गेट का लॉक खराब हो गया था। करीब 100 मिनट तक टॉयलेट में फंसे रहने के कारण पैसेंजर लैंडिंग के बाद सदमे में था।

मुंबई एयरपोर्ट से स्पाइसजेट की फ्लाइट नंबर SG-268 को सोमवार रात 10:55 बजे टेक ऑफ करना था। हालांकि, फ्लाइट ने देर रात 2 बजे उड़ान भरी। टेक ऑफ के बाद जैसे ही सीट बेल्ट खोलने की इजाजत मिली, 14D सीट पर बैठा एक पैसेंजर टॉयलेट गया। लेकिन टॉयलेट का दरवाजा खराब हो गया।

पैसेंजर अंदर ही बंद हो गया। पैसेंजर जब घबराकर शोर मचाने लगा, तो क्रू मेंबर्स को टॉयलेट में किसी के बंद होने की जानकारी मिली। उन्होंने दरवाजा खोलने की बहुत कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

इसके बाद एयर होस्टेस ने पेपर पर बड़े अक्षरों में एक नोट लिखा। उसने पैसेंजर को घबराने से मना किया और लैंडिंग के समय कमोड पर बैठे रहने को कहा। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर फ्लाइट मंगलवार सुबह 3.42 बजे लैंड हुई। तब इंजीनियर आए और दो घंटे की मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़कर पैसेंजर को बाहर निकाला।

पैसेंजर को पूरा रिफंड देंगेः स्पाइसजेट 
स्पाइसजेट ने घटना को लेकर बताया कि फ्लाइट में टॉयलेट के दरवाजे का लॉक खराब हो गया था। इसके कारण एक पैसेंजर लगभग एक घंटे तक टॉयलेट के अंदर फंसा रहा। हमारे क्रू पूरी यात्रा के दौरान पैसेंजर की मदद करते रहे। एयरलाइंस ने पैसेंजर को पूरा रिफंड देने का दावा किया है।

घटना की जांच कर रहे हैंः DGCA 
घटना को लेकर डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने बयान जारी किया है। न्यूज एजेंसी PTI ने DGCA के एक अफसर के हवाले से बताया- विमान के शौचालय में स्पाइसजेट के एक यात्री के फंसने की घटना की जांच कर रही है।


Share

Related posts

एक हजारवां मैच खेलने उतरी टीम इंडिया!

samacharprahari

दल-बदल: एजेंसियों का खौफ और सत्ता का ‘वॉशिंग मशीन’ मॉडल

samacharprahari

ईडी मामले में सरकारी गवाह बनने की सचिन वाजे की याचिका खारिज

Prem Chand

पश्चिम रेलवे ने राजस्व में 5000 करोड़ का माइलस्टोन किया पार

Girish Chandra

पत्नी की अश्लील वीडियो बना दहेज की मांग

Prem Chand

महाराष्ट्र में लॉकडाउन जैसी पाबंदियों का ऐलान

samacharprahari