Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

एमएमआर रीजन के सभी अस्पतालों का होगा फायर ऑडिट

Share

मुंबई। राज्य के नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (एमएमआर) की हद में आने वाली सभी महानगर पालिकाओं को निर्देश दिया गया है कि वे सरकारी व निजी अस्पतालों के फायर, स्ट्रक्चरल और ऑक्सिजन ऑडिट पर ध्यान दें। अस्पतालों में आए दिन लग रही आग की घटनाओं को देखते हुए यह निर्देश दिया गया है। सभी महानगर पालिका आयुक्तों को थर्ड पार्टी ऑडिट कराने का भी निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी कोविड केयर सेंटर में फायर ब्रिगेड के वाहन तैनात किए जाएंगे। वॉर्ड ऑफिसर की मदद से ऑक्सिजन की आपूर्ति पर ध्यान रखा जाएगा।


Share

Related posts

गमलों में गांजा उगाने वाला आरोपी नोएडा से गिरफ्तार

Prem Chand

ड्रग माफिया फरारी केस में अस्पताल के तीन कर्मचारी अरेस्ट

samacharprahari

ग्रहण ने मंगलयान की लील ली जिंदगी

Amit Kumar

Leave a Comment